फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The body of a woman was found hanging from a noose inside the room

Lalitpur News: कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला महिला का शव

Sun, 07 Sep 2025 01:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
The body of a woman was found hanging from a noose inside the room
ललितपुर। थाना बार अंतर्गत ग्राम टीला निवासी सुरभि (23) का शव शुक्रवार देर शाम घर के अंदर फंदे से लटका मिला। परिजन ने अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या करना बताया है।
विज्ञापन

मृतका के जेठ चंद्रभान सिंह ने बताया कि उसके भाई कृष्ण प्रताप की पत्नी सुरभि ने शुक्रवार को अपनी छोटी पुत्री को कमरे के बाहर सुला दिया था और कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था। परिजन ने कमरे के अंदर सुरभि के सोने का अनुमान लगाया। शाम को जब छोटी बच्ची रोने लगी तो जेठानी ने कमरे के बाहर से आवाज दी। कोई उत्तर न मिलने पर घर वालों ने दरवाजे की दराज से झांककर देखा तो अंदर सुरभि का शव साड़ी के फंदे से लटका दिखाई दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और शव उतारा। जेठ चंद्रभान सिंह ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करने की बात कही। उन्होंने बताया कि सुरभि की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी और उसका मायका थाना कटेरा क्षेत्र के ग्राम पड़रा में है। मृतका के मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए थे। थानाध्यक्ष बार अजमेर सिंह भदौरिया ने बताया कि अभी कोई शिकायती पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed