फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The body of a married woman was found hanging inside the room.

Lalitpur News: कमरे के अंदर फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

Fri, 27 Feb 2026 01:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
The body of a married woman was found hanging inside the room.
- मायके वालों ने लगाए हत्या के आरोप, पति ने अज्ञात कारण के चलते कहा आत्महत्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर-जाखलौन। कमरे के अंदर युवती का शव फंदे पर लटकता हुआ मिला। सूचना पर फील्ड यूनिट टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। मायके वालों ने हत्या के आरोप लगाए। वहीं, पति ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करना बताया है।

कस्बा जाखलौन के मोहल्ला गणेशपुरा निवासी पूजा (20) पत्नी महेंद्र का शव बृहस्पतिवार की शाम को फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने बताया कि पूजा की एक वर्ष पूर्व शादी हुई थी। पति महेंद्र बीना में बेटर का काम करता था। जबकि पूजा घर पर रहती थी। बृहस्पतिवार की शाम को महेंद्र बीना से घर आया। घर आकर देखा तो कमरे के दरवाजे अंदर से बंद थे। जब उसने पूजा को आवाज दी तो कोई जवाब नहीं मिला। इस पर उसने पड़ोस के लोगों को यह बात बताई। इसके बाद दरवाजा तोड़ा तो अंदर छत के कुंदे पर लगे पंखे से रस्सी के फंदे पर पूजा मृतावस्था में लटक रही थी। सूचना पर थाना पुलिस और फील्ड यूनिट टीम मौके पर पहुंची। फील्ड यूनिट टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की। वहीं, सूचना मिलने पर मृतका के मायके वाले थाना बार के ग्राम पारौन निवासी परिजन भी पहुंच गए थे। उन्होंने ससुरालीजनों पर हत्या के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। थानाध्यक्ष जाखलौन अर्जुन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed