फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The bike collided with the tree due to the Nilgai coming on the road, the young man died

सड़क पर नीलगाय आने से बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत

Mon, 18 Apr 2022 11:49 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
The bike collided with the tree due to the Nilgai coming on the road, the young man died
ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला आजादपुरा युवक रविवार को शादी में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहा था। इसी दौरान सामने सड़क पर नीलगाय के आने से बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस घटना में युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। जबकि दो घायलों को भर्ती कर लिया गया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला आजादपुरा निवासी दीपक (28) पुत्र विंद्रावन रविवार की रात्रि में मध्य प्रदेश के जिला टीकमगढ़ में साथियों के साथ शादी में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान थाना बानपुर के ग्राम छिल्ला के पास पहुंचा ही था कि सड़क पर बाइक के सामने अचानक नील गाय आ गई। इससे बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे बाइक चालक समेत तीनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंच एंबुलेंस से तीनों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। पुलिस ने मृतक का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

हेलमेट लगाए होता तो बच सकती थी जान
जिले में हेलमेट के लिए कई बार अभियान चलाया गया लेकिन बाइक सवार हेलमेट लगाने से कतराते हैं । रविवार रात सड़क हादसे में मृतक दीपक व उसके साथी हेलमेट लगाए होते तो सिर में चोट नहीं आती। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक चालक दीपक सहित उसके साथी हेलमेट नहीं लगाए थे। इसी के कारण दीपक की मौत हो गई वहीं उसके साथी जिला अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed