फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The accused who got a job by giving fake appointment letter was caught from Vrindavan

Lalitpur News: फर्जी नियुक्ति लेटर देकर नौकरी लगवाने वाले आरोपी को वृंदावन से पकड़ा

Tue, 11 Jul 2023 12:08 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Tue, 11 Jul 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
The accused who got a job by giving fake appointment letter was caught from Vrindavan
2021 से फरार चल रहा था, आरोपी का दिया लेटर लेकर युवक सहकारिता विभाग में नौकरी करने पहुंचा था
विज्ञापन

युवक को पहले ही भेज दिया गया था जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। धोखाधड़ी कर रुपये लेकर फर्जी कॉल लेटर तैयार करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने वृंदावन (मथुरा) से गिरफ्तार किया है। उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। सहकारिता विभाग का फर्जी कॉल लेटर बनाकर एक युवक से रुपये लेने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी सहित दो के खिलाफ वर्ष 2021 में मुकदमा दर्ज किया गया था।
वर्ष 2021 में उप निबंधक सहकारिता रमेश गुप्ता ने कोतवाली पुलिस को एक पत्र दिया था। जिसमें उन्होंने युवक देवेश पर आशुलिपिक पद पर फर्जी नियुक्ति लेटर के जरिए नौकरी करने के प्रयास का आरोप लगाया था। जिसमें पुलिस ने आरोपी देवेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। विवेचना के दौरान की गई जांच और आरोपी से पूछताछ के आधार पर जांच अधिकारी ने मुकदमे में अनुराग मिश्रा निवासी भौआपुर मजरा मानपुर चिकटिया थाना कैंट बरेली का नाम प्रकाश में लाते हुए मुकदमे में आरोपी बनाया।
विज्ञापन

तभी से पुलिस आरोपी अनुराग मिश्रा को गिरफ्तार करने में जुटी हुई थी। हाल ही में कोतवाली से उपनिरीक्षक अभिषेक कुमार के नेतृत्व में एक टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रवाना हुई थी। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी अनुराग मिश्रा को ओमेक्स वृंदावन (मथुरा) की ओर जाने वाली सड़क से गिरफ्तार कर लिया और सोमवार को जनपद लाकर यहां न्यायालय में पेश किया। न्यायालय से आरोपी को जेल भेज दिया गया। बताया जा रहा कि आरोपी अनुराग मिश्रा ने देवेश से सहकारिता एवं निबंधक विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर 1.80 लाख रुपये अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करवाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी नियुक्ति लेटर के साथ नौकरी करने का प्रयास करने का भेद तब खुला था, जब देवेश आशुलिपिक पद पर नियुक्ति लेटर लेकर सहकारिता एवं निबंधक कार्यालय में पहुंच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed