{"_id":"4b35024bc7fce8f221f068de2581b543","slug":"the-absent-teacher-caught-eleven-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर गैर हाजिर पकड़े गए ग्यारह शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर गैर हाजिर पकड़े गए ग्यारह शिक्षक
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक झांसी के निर्देश पर जब से शिक्षकों की मोबाइल से लोकेशन लेने की प्रक्रिया प्रारंभ हुई है, उसी दिन से शिक्षकों की उपस्थिति की कड़वी सच्चाई उजागर होने लगी है। बीस अगस्त को पांच शिक्षक स्कूल में नहीं पाए गए, जबकि इक्कीस अगस्त को एक और चौबीस अगस्त को पांच शिक्षक मोबाइल लोकेशन में गैर हाजिर पकड़े गए हैं। इनमें प्रधानाध्यापक रामकिशन, सहायक अध्यापिका प्रीति मिश्रा, प्रकाश पाल, शाहीन अख्तर, अवध किशोर पटैरिया, नीलम त्रिपाठी, विश्वेंद्र यादव, राकेश कुमार, क्रांति पांडेय, संजीव त्रिपाठी और अनुदेशक राम सिंह गैर हाजिर पाए गए। इससे पहले भी करीब दो दर्जन शिक्षकों से स्कूल से गायब होने पर स्पष्टीकरण तलब हो चुके हैं।
महत्वपूर्ण बात यह है कि अब शिक्षक नेताओं की मनमानी जग जाहिर हो रही है, जिससे शिक्षक संघों को किरकिरी झेलनी पड़ रही है।
.