फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   tender ghotala

टेंडर प्रकिया के फेर में फंसा शहर की प्रमुख सड़कों का निर्माण, समस्याओं से जूझ रहे शहरवासी

Sun, 10 Jul 2022 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
tender ghotala
ललितपुर। शहर में सड़कों के निर्माण की प्रक्रिया को लेकर पालिका प्रशासन का लचर रवैया बना हुआ है। नगर के प्रमुख लगभग छह सड़कों के निर्माण के लिए मई माह में टेंडर निकाले गए, जिनकी प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं हो सकी है। अब बारिश होने से सड़कें दलदल में तब्दील हो गईं है। इससे मोहल्लेवासियों व राहगीरों केे परेशान होकर भुगतना पड़ रहा है। इसके बाद भी जिम्मेदार मौन बने हुए हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद सभागार में सड़कों के निर्माण को लेकर कई मार्ग स्वीकृत पड़े हुए थे, इनमें पालिका प्रशासन ने शहर की खस्ताहाल पड़ी सड़कों के निर्माण की तैयारी की और मई माह में टेंडर निकाले गए। इसके टेंडर डाले जा चुके हैं। सड़क निर्माण की टेंडर प्रक्रिया शुरू होते ही नगरवासियों को सड़क के मरम्मत की उम्मीद के चलते खुशी हुई। लेकिन पालिका प्रशासन के उदासीन रवैया के चलते दो माह बीतने के बाद भी सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं सका है, जबकि टेंडर डाले जा चुके हैं। इसके बाद प्रक्रिया धीमी गति से चल रही है। सड़क के निर्माण को लेकर पालिका प्रशासन जून माह के अंत में शुरू होने का दावा कर रहा था, पर दावा खोखला साबित हुआ है।
विज्ञापन

अब बारिश होने से सड़कों के गड्ढों में जलभराव होने से दलदल में तब्दील हो गई हैं। इससे वाहनों की निकासी तो दूर पैदल निकलने में तक में दिक्कत हो रही है। बाइकों व चार पहिया वाहनों की निकासी में हिचकोले खाना पड़ रहे हैं। वहीं बाइकों के अनियंत्रित होकर गिरने का खतरा भी बना हुआ है। यहीं नहीं वाहनों की निकासी में गड्ढे में टायर जाने से कीचड़ ऊपर आ रहा है। इससे राहगीरों तक को परेशानी हो रही है। इसके बाद भी जिम्मेदार मौन बने हुए हैं। इसका खामियाजा आम लोगों को समस्या से जूझकर भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
इन सड़कों के होना है निर्माण
- वार्ड नंबर दो खिरकापुरा हाईवे से संतोष कुशवाहा के मकान तक
- वर्णी चौराहा से कलक्ट्रेट चौराहा तक
- चंडी मंदिर से श्मशान घाट तक
- सदनशाह रोड़ पर राजेश खैरा फार्म हाउस से आईटीआई तक
- पिसनारी तिराहा से कब्रिस्तान तक
- घुसयाना में मुकेश खटीक के मकान से ब्याना नाला
सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में चल रही है। जल्द पूरी होने पर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
- निहालचंद्र, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed