{"_id":"699a03ea76a2aabd0d0d8fb0","slug":"tehsildar-sadar-issued-a-warning-for-negligence-in-administrative-work-lalitpur-news-c-131-1-ltp1020-152045-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: प्रशासनिक कार्य में लापरवाही पर तहसीलदार सदर को चेतावनी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: प्रशासनिक कार्य में लापरवाही पर तहसीलदार सदर को चेतावनी जारी
विज्ञापन
- डीएम ने तहसील सदर के सभी पटलों का निरीक्षण कर लंबित प्रकरण शीघ्र निस्तारण करने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। तहसील में प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी सत्यप्रकाश ने सदर तहसील का निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने तहसील न्यायालयों व सभी पटलों पर होने वाले कार्यों की समीक्षा की। साथ ही लंबित परवाना व तीन वर्ष से लंबित दाखिल खारिज पर तहसीलदार सदर तनवीर अहमद को चेतावनी जारी की।
उन्होंने न्यायालयों में अधिक समय से लंबित वादों, ई-परवाना व ऑनलाइन बैनामों को 10 दिनों के भीतर निस्तारित कराने के निर्देश दिए। साथ ही 3 वर्ष से अधिक लंबित बैनामों के दाखिल खारिज व कार्य में लापरवाही पर तहसीलदार सदर तनवीर अहमद को चेतावनी जारी की, तो वहीं पेशकार देव श्रीवास्तव की कार्य शिथिलता पर चार्जशीट बनाकर विभागीय कार्रवाई करने के एसडीएम सदर का निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि आम जनता पूरे विश्वास के साथ हमारे पास अपनी समस्या लेकर आती है, ऐसे में उनकी समस्या का अधिक समय तक लंबित रहना कहीं से भी स्वीकार्य नहीं है, प्रशासनिक कार्य में लापरवाही करने वालों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने उपजिलाधिकारी, तहसीलदार व नायब तहसीलदार के न्यायालयों के वादों की समीक्षा की, उन्होंने ऑनलाइन रिपोर्ट निकलवाकर 3 वर्ष से अधिक लंबित वादों को 10 दिनों के भीतर निस्तारित करने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही कंप्यूटर कक्ष, भूलेख कक्षों में जाकर ऑनलाइन ई-परवाना, बैनामा, नकल, खतौनी की रिपोर्ट का अवलोकन किया, प्रकरणों के लंबित रहने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित पटल प्रभारियों को फटकार लगाई और एक सप्ताह के भीतर निस्तारण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने पुरानी तहसील पहुंचकर वहां के निष्प्रयोज्य भवनों की एक-एक कर समीक्षा की, यहां पर उप जिलाधिकारी सदर को बताया गया कि निष्प्रयोज्य भवनों को ध्वस्तीकरण करके यहां राजस्व कार्मिकों के लिए टाइप 4 एवं मल्टी स्टोरी आवास बनाए जाने के लिए आवास विकास परिषद को प्रस्ताव भेजा गया है, स्वीकृति मिलते ही कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर मनीष कुमार, उप जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह, उप जिलाधिकारी भूपेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार आदि मौजूद रहे।