फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Tehsil level teams verifying facilities for the examination centre

Lalitpur News: परीक्षा केंद्र के लिए सुविधाओं का सत्यापन कर रही तहसील स्तर की टीमें

Wed, 19 Nov 2025 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Tehsil level teams verifying facilities for the examination centre
सौ से अधिक विद्यालयों का किया जा चुका सत्यापन, शेष का काम तेजी से जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिले में बोर्ड परीक्षा केंद्र के लिए विद्यालयों की ओर से आधारभूत सुविधाओं के पोर्टल पर अपलोड करने के बाद तहसील स्तर पर एसडीएम की अध्यक्षता में समिति गठित की गई है। गठित टीमों ने अब तक करीब 110 विद्यालयों का सत्यापन कर लिया है। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी। इसके बाद आपत्तियां मांगी जाएंगी।
हाईस्कूल-इंटरमीडिएट में इस बार 35062 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें हाईस्कूल के 19990 और इंटरमीडिएट में 15072 परीक्षार्थी हैं। परीक्षा को सकुशल तरीके से कराने की तैयारी तेजी से की जा रही है। वर्तमान में परीक्षा केंद्र बनाने की प्रक्रिया चल रही है। परीक्षा केंद्र के लिए जनपद के 134 विद्यालयों ने बोर्ड की साइट पर आधारभूत सुविधाएं अपलोड की थी। इसके बाद जिलाधिकारी की अध्यक्षता में इन विद्यालयों का सत्यापन करने के लिए छह समितियां बनाई गईं।
विज्ञापन

यह समितियां अपने अपने क्षेत्र के विद्यालयों का भौतिक सत्यापन तेजी से कर रही हैं। विद्यालयों में संसाधनों की जांच की जा रही है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, सत्यापन होने के बाद परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन अनंतिम सूची जारी की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि गठित की गई समितियां अपने-अपने तहसील क्षेत्र के विद्यालयों में सत्यापन कर रही हैं। जल्द ही यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद आगे की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed