फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Tehsil buildings to undergo painting and repairs at a cost of 31.15 lakh.

Lalitpur News: 31.15 लाख से तहसीलों के भवनों की होगी रंगाई-पुताई व मरम्मत

Tue, 22 Sep 2026 11:29 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Tehsil buildings to undergo painting and repairs at a cost of 31.15 lakh.
ललितपुर। जिले की चार तहसीलों के भवन परिसर में जल्द ही कमियां दूर होंगी। तहसील सदर, तालबेहट, पाली व मड़ावरा में मरम्मत व रंगाई-पुताई का कार्य किया जाएगा। साथ ही, खिड़की व दरवाजे समेत शौचालयों की मरम्मत होगी। जिलाधिकारी के आवासीय भवन की रंगाई-पुताई व मरम्मत का कार्य किया जाएगा। यह कार्य 31.95 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रकिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तहसील परिसर में कार्यालय व शौचालय में कहीं नल नहीं है तो कई क्षतिग्रस्त बने हुए हैं। कहीं दीवारों की रंगाई-पुताई नहीं हैं। साथ ही खिड़कियों में कांच व दरवाजे तक जर्जर बने हुए हैं। छतों से भी सीलन आ रही है। लेकिन, अब तहसील के कार्यालय व भवन दुरुस्त होंगे। इनमें तालबेहट तहसील में शौचालय की मरम्मत, आवासीय भवनों की छत और खिड़की दरवाजे लगाए जाएंगे। पाली तहसील के भवन की मरम्मत व अनुरक्षण का कार्य किया जाएगा। वहीं सदर तहसील में तहसीलदार का चेंबर का कार्य, दीवारों की रंगाई-पुताई और खिड़कियों की मरम्मत कराई जाएगी। निर्माण कार्य शुरू करने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर निविदाएं मांगी गईं हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विजय चंद्र ने बताया कि प्रक्रिया पूर्ण होते ही कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed