{"_id":"570ea1d14f1c1bd1644a6b0c","slug":"teesri-bar-me-hua-budget-paas","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरी बार में हुआ बजट पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरी बार में हुआ बजट पास
Lalitpur
Updated Thu, 14 Apr 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
तीसरी बार में हुआ बजट पास
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। दो बार हंगामे की भेंट चढ़ी नगर पालिका बोर्ड बैठक आखिर तीसरी बार सफल हो गई। वित्त वर्ष 2016-17 का बजट शांतिपूर्ण तरीके से बिना विरोध के पास हो गया। मिनट बुक दिखाने व अन्य मांगों को लेकर हंगामा करने वाले पार्षदों ने तीसरी बैठक में न तो कोई मांग की गई और न ही विरोध किया, जिससे 46.02 करोड़ रुपए का बजट पारित कर दिया गया। पार्षदों द्वारा लिया गया यू- टर्न चर्चाओं में रहा।
बुधवार को नगर पालिका सभागार में आयोजित बोर्ड बैठक में की अध्यक्षता नगर पालिकाध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने की। इस दौरान वित्त वर्ष 2016-17 का बजट प्रस्ताव रखा गया। 46.02 करोड़ रुपए के अनुमानित बजट को सदन में उपस्थित समस्त पार्षदों ने एकसुर में पास कर दिया।
06 अप्रैल को आयोजित बजट की बैठक में 15 पार्षदों ने नगर पालिका की मिनट बुक सदन के समक्ष पेश करने की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि अब तक के कार्यकाल में उनको एक बार भी मिनट बुक नहीं दिखाई गई। बुधवार को हुई की बैठक में न तो मिनट बुक सार्वजनिक की गई और न ही मिनट बुक को सार्वजनिक मांग करने वाले पार्षदों द्वारा कोई विरोध किया गया।
विज्ञापन
छाया रहा पेयजल समस्या का मुद्दा
बुधवार को हुई वार्षिक बजट की बैठक में पार्षदों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों की पेयजल समस्या का मुद्दा उठाया। पार्षद रामसखी कुशवाहा ने मुहल्ला खिरकापुरा, विष्णुपुरा, पठापुरा, नारायणपुरा, रैदासपुरा में पेयजल की गंभीर समस्या से अवगत कराया। पार्षद कमल सिंह यादव व पार्षद विवेक दरौनिया ने नेहरू नगर क्षेत्र में पानी की समस्या बताई। पार्षद पार्वती रजक ने मुहल्ला रामनगर, वंशीपुरा और पार्षद अशोक कुमार पंथ ने मुहल्ला चांदमारी एवं वसुंधरा कॉलोनी में पेयजल की समस्या बताई। वहीं, पार्षदों ने वार्ड नंबर 15 में लक्ष्मण सिंह के मकान के पास व देहरे मंदिर के पास, मुहल्ला कसाई मंडी में मस्जिद के पास, वार्ड नंबर 06 में अग्रवाल की दुकान के सामने वाली गली में व विजय अहिरवार के मकान के पास, वंशीधाम कालोनी के पार्क में, वार्ड नंबर 04 में मुबीन के मकान के पास व कलारी के पीछे, वार्ड नंबर 20 में गोकुल कुशवाहा के मकान के पास व सत्येंद्र राजा के मकान के पास, वार्ड नंबर 02 में ग्राम सभा का कुआं व बडे़ बाबा मंदिर के पास स्थित कुआं, वार्ड नंबर 10 में स्टेट बैंक के पास मैन रोड पर स्थित कुआं और वार्ड नंबर 25 में स्थित नया कुआं, मुहल्ला चौबयाना प्रथम में विद्यालय के पीछे, वार्ड नंबर 07 मुहल्ला वंशीपुरा में बावडी, पंचायती भवन के सामने, हरप्रसाद कुशवाहा के मकान के पास, दुर्गा प्रसाद के मकान के सामने, वार्ड नंबर 16 में नहर रोड पर रामस्वरूप हलवाई के मकान के पास एवं पार्षद पुष्पारानी के मकान के पास स्थित कुओं की सफाई कराने की मांग की। नगर पालिकाध्यक्ष सुभाष जायसवाल व अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार ने जिलाधिकारी के माध्यम से शहर की पेयजल समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया तथा अवर अभियंता विपिन कुमार को कुओं की सफाई कराने के निर्देश दिए।
बजट एक नजर में
प्रारंभिक अवशेष- 5.33 करोड़ रुपए
अनुमानित आय- 40.68 करोड़ रुपए
अनुमानित व्यय- 40.00 करोड़ रुपए
अवशेष- 2.08 करोड़ रुपए
वृहद योग- 46.02 करोड़ रुपए