फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Teenager drowns while bathing in swimming pool, dies

Lalitpur News: स्वीमिंग पूल में नहाते समय किशोर डूबा, मौत

Fri, 17 May 2024 04:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
Teenager drowns while bathing in swimming pool, dies
ललितपुर। स्वीमिंग पूल में नहाते समय किशोर पानी में डूब गया। उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला चौकाबाग निवासी कृष्णा (13) पुत्र सुरेश पाठक बृहस्पतिवार की दोपहर शहर के इलाईट क्षेत्र पिसनारी में स्थित एक स्वीमिंग पूल में अपने चाचा के साथ नहाने के लिए गया था। वह तैरना नहीं जानता था। यहां नहाते समय कृष्णा स्वीमिंग पूल के गहरे पानी में चला गया और डूब गया। वहां मौजूद लोगों और साथ गए लोगों ने उसे पानी से बाहर निकाला और जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसके शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजन पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव लेकर घर चले गए। इसके साथ ही उन्होंने घटना को लेकर कुछ भी बताने से इंकार किया है।
विज्ञापन




शहर में आधा दर्जन स्वीमिंग पूल, पालिका प्रशासन को खबर नहीं
नगरपालिका क्षेत्र में करीब आधा दर्जन स्वीमिंग पूल चल रहे हैं लेकिन नगर पालिका में एक भी स्वीमिंग पूल पंजीकृत नहीं हैं। इससे एक ओर नगरपालिका को जहां राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं, लोगों की जान को जोखिम में डाला जा रहा है। हैरत की बात तो यह है कि इनमें कुछ स्वीमिंग पूल पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं लेकिन जिम्मेदारों को इसकी भनक तक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्वीमिंग पूलों में प्रतिदिन हो रहा हजारों लीटर पानी बर्बाद
शहर में एक ओर पानी की किल्लत हो रही है और लोग बूंद-बूंद पानी के लिए लाइन लगाने को मजबूर हो रहे हैं। वहीं, इन स्वीमिंग पूलों में प्रतिदिन हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। बताया जाता है कि प्रतिदिन स्वीमिंग पूल को पानी से भरा जाता है और रात में पानी निकाल दिया जाता है। स्वीमिंग पूल से निकाले जाने वाले पानी का किसी प्रकार का ट्रीटमेंट नहीं किया जाता है। नगर पालिका के कर निर्धारण अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि शहर में कोई स्वीमिंग पुल नगर पालिका में दर्ज नहीं है। चुनाव बाद इसकी जांच कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।




स्वीमिंग पूलों पर सुरक्षा के इंतजामों का होगा सत्यापन, एसपी ने सीओ को दिए निर्देश
हादसे के बाद पुलिस अधीक्षक ने सीओ सदर को शहर में संचालित सभी स्वीमिंग पूलों का सत्यापन करने का निर्देश दिया है। उन्होंने यहां पर सुरक्षा के इंतजाम, जिसमें लाइफ जैकेट, प्रशिक्षक के रूप में कुशल तैराक, तैराकी के समय न तैरने वालों की सुरक्षा के इंतजाम सहित अन्य सुरक्षा उपाय देखने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही रिपोर्ट उनके समक्ष प्रेषित करने को कहा है। एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि स्वीमिंग पूल पर सुरक्षा इंतजामों का सत्यापन कराया जाएगा। सुरक्षा इंतजाम न पाए जाने पर वहां पर इनकी व्यवस्थाएं कराई जाएंगी। इसके साथ में आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed