फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Teenager bit a disabled child in several places with his teeth causing his death In Lalitpur

झांसी में दिल दहलाने वाला मामला: किशोर ने दिव्यांग बच्चे को दांतों से कई बार काटा, गुप्तांग भी था जख्मी... मौत

Wed, 02 Apr 2025 04:26 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 02 Apr 2025 04:26 PM IST
सार

मां भावना ने चारपाई पर लेटे बेटे पर पड़ी हुई चादर को उठाया तो वह घायल मिला। उसके शरीर पर घाव थे, गुप्तांग कटा हुआ था। यह सब देखकर महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Teenager bit a disabled child in several places with his teeth causing his death In Lalitpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के थाना जखौरा के गांव बिनेका तोरण में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक किशोर ने सात वर्षीय दिव्यांग बच्चे को अकेला पाकर उसके शरीर पर दांतों से जगह-जगह काटा। उसका गुप्तांग भी कटा हुआ था। परिजन जब घर पहुंचे तो बेटे की हालत देखकर चीख-पुकार मच गई। घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे झांसी रेफर किया गया। इस दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

गांव बिनेका तोरण निवासी छोटू राजा (7) पुत्र सुजान सिंह बचपन से दिव्यांग है। वह घर पर ही रहता था। मंगलवार की शाम को छोटू घर पर लेटा था। जबकि पिता खेत पर गया था। मां भावना बाड़े में मवेशियों को चारा रखने गई थी। जाते समय वह दरवाजा की कुंडी लगाकर गई थी। वापस लौटकर आई तो दरवाजा खुला हुआ था। अंदर पहुंची तो यहां पड़ोस के एक किशोर को मौजूद पाया। कारण पूछने पर आरोपी किशोर भावना को धक्का देकर भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां भावना ने चारपाई पर लेटे बेटे पर पड़ी हुई चादर को उठाया तो वह घायल मिला। उसके शरीर पर घाव थे, गुप्तांग काटा हुआ था। यह देखकर भावना ने चीख-पुकार मचाई। आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग पहुंच गए। पिता भी सूचना पर आ गया। आनन-फानन घायल छोटू को मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां से मेडीकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। झांसी में चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

संबंधित वीडियो-



पढ़ें- अश्लील स्टूडियो पर एक और खुलासा:  टोकन खरीद कर करते थे सेक्स चैट... देखते थे अश्लील वीडियो; ऐसे आती थीं मॉडल्स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed