फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   teen girl attampt to suicide by hang

किशोरी ने फांसी लगाकर किया जान देने का प्रयास

Thu, 21 Jan 2021 01:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
teen girl attampt to suicide by hang
socide.jpg - फोटो : socide.jpg
ललितपुर। थाना मड़ावरा अंतर्गत एक ग्राम की किशोरी ने बुधवार को फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की, यह देख परिजनों ने उसे बचा लिया। जिला चिकित्सालय में उसका उपचार चल रहा है। बताया जाता है कि किशोरी पिता की रोज-रोज की गाली गलौज व मारपीट से परेशान थी।
विज्ञापन

मड़ावरा के एक गांव निवासी सोलह वर्षीय किशोरी ने सुबह अचानक से घर में ही म्यारी से दुपट्टे से फांसी लगा ली। इसी दौरान उसकी चचेरी बहन ने उसे देख लिया और शोर मचा दिया। जिस पर परिजनों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर किशोरी को दुपट्टा काटकर उतार लिया, लेकिन इससे उसकी हालत बिगड़ गई, जिस पर वह उसे उपचार को जिला चिकित्सालय ले गए। किशोरी के चाचा ने बताया कि उसका भाई मंगलवार की शाम को शराब पीकर आया था और उसे गाली गलौज करने लगा, जिस पर उसकी भतीजी को दादी ने अपने कमरे में लिटा लिया और कमरा बंद कर दिया। यह देख उसका शराबी पिता अपनी मां से पुत्री को घर से बाहर निकालने को कहने लगा। जिस पर उसने मना कर दिया। सुबह उठकर जब भतीजी काम करने लगी, तो पिता ने उसे डांट दिया और दादी के पास ही जाने को कहा और खुद गांव में चला गया। इसके बाद उसकी भतीजी ने कमरे में जाकर दुपट्टे से म्यारी पर फांसी लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed