फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Teams will be formed to search for the cattle of Dagdagi Gaushala.

Lalitpur News: डगडगी गोशाला के गोवंशों की खोजबीन के लिए बनेंगी टीमें

Mon, 24 Nov 2025 01:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Teams will be formed to search for the cattle of Dagdagi Gaushala.
टीमाें के सत्यापन में कम मिले थे गोवंश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर/मड़ावरा। डगडगी गोशाला की तारबाड़ी तोड़कर निकाले गए गोवंशों की खाेजबीन में ब्लॉक स्तर पर अधिकारी जुट गए हैं। कर्मचारियों की टीमें बनाकर खोजबीन कराई जाएगी।
थाना गिरार क्षेत्र में स्थित डुगडुगी गोशाला में लगभग 1400 गोवंशों को संरक्षित किया गया था। बीते दिनों गोवंश की स्थिति का सत्यापन कराया गया था। इसमें टीम के सत्यापन में लगभग आधे गोवंश कम मिले थे। इसके बाद, प्रधानपति द्वारा तीन आरोपियों पर तारबाड़ी तोड़कर बड़ी संख्या में गोवंश भगाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। अब ग्राम पंचायत सचिव स्तर से टीमें बनाकर गोवंशों की खोजबीन कराई जाएगी। सचिव को निर्देशित किया गया है कि गोवंशों की तलाशकर उन्हें वापस लाया जाए। ग्राम पंचायत सचिव इंद्रेश कुमार ने बताया कि गोशाला से लगभग पांच से छह सौ गाेवंश निकल गए थे।
विज्ञापन


वर्जन
गोशाला में गोवंशों के संरक्षण का काम प्रधान और सचिव का होता है। इनकी खोज प्रधान और सचिव द्वारा कराई जाएगी। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर टीमें रहती हैं। - डॉ. भगवान सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed