फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Teak cut about 400 trees in the forest range

वन रेंज में काट डाले सागौन के करीब 400 पेड़

Mon, 21 Dec 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Mon, 21 Dec 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
Teak cut about 400 trees in the forest range
बिरारी (ललितपुर)। ग्राम बिरारी स्थित सिद्धबाबा की टोरिया स्थित वन रेंज में मिलीभगत से कीमती लकड़ी सागौन के पेड़ काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन


स्थिति यह है कि करीब चार सौ पेड़ कट गए, लेकिन विभाग कान में तेल डाल कर बैठा है। शिकायत करने के बाद भी दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है, बल्कि सागौन के पेड़ काटने का काम धड़ल्ले से जारी है।

सागौन की लकड़ी का उपयोग फर्नीचर बनाने के काम में होता है। एक बार फर्नीचर बन जाने के बाद व्यक्ति हमेशा के लिए निश्चिंत हो जाता है। यही कारण है कि मार्केट में सागौन की लकड़ी की काफी डिमांड है। बुंदेलखंड में फैले वन क्षेत्रों में सागौन की लकड़ी बहुतायत में पाई जाती है, जिससे फर्नीचर माफियाओं की नजर इस लकड़ी पर रहती है।
विज्ञापन


ग्राम बिरारी के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर गांव में स्थित सिद्ध बाबा की टोरिया वन रेंज में सागौन के पेड़ काटे जाने की शिकायत की है। ग्रामीणों ने बताया कि  वन रेंज में हजारों की संख्या में सागौन, शीशम, नीम, आंवला समेत अन्य प्रकार के पौधे लगभग पच्चीस एकड़ में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दिनों रातों-रात वहां लगे सागौन के करीब चार सौ पेड़ काट लिए गए हैं। पेड़ काटने वालों ने होशियारी दिखाते हुए बीच-बीच के क्षेत्र से पेड़ काटे हैं, ताकि लोगों को किसी तरह का शक न हो। वन रेंज में पहले चौकीदार रहता था, जो पेड़ों की देखभाल करता था, लेकिन अब उसका अता- पता नहीं है। ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और पेड़ों की कटान बंद कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed