फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   teachers will deploy in eng med. school

अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में शिक्षकों की होगी तैनाती

Mon, 24 Jun 2019 12:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
teachers will deploy in eng med. school
अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में शिक्षकों की होगी तैनाती
विज्ञापन

ललितपुर। बेसिक शिक्षा विभाग ने निजी विद्यालयों को टक्कर देने के लिए अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों की संख्या में बढ़ोत्तरी कर दी है। मौजूदा शैक्षिक सत्र में चिह्नित हुए विद्यालयों में शिक्षकों के चयन की कार्रवाई आरंभ कर दी गई है। इसकी लिखित परीक्षा 29 जून को सुबह दस से साढे़ ग्यारह बजे तक दो केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
अंग्रेजी माध्यम का चलन निरंतर बढ़ता ही जा रहा है। इस दौर में बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में नामांकन बढ़ने की जगह कम होने लगा। जिसे ध्यान में रखकर विभाग ने अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा का विस्तार देते हुए इनके विद्यालयों की संख्या में बढ़ोत्तरी कर दी है। मौजूदा शैक्षिक सत्र से प्राथमिक के साथ जूनियर स्तर तक की पढ़ाई अंग्रेजी में होगी। 77 नवीन अंग्रेजी विद्यालयों में शिक्षकों से बीस जूून तक आवेदन मांगे गए थे। इस दौरान करीब एक सैकड़ा से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए हैं। वहीं, इससे पहले की आवेदन प्रक्रिया में करीब 604 आवेदकों ने अंग्रेेजी माध्यम स्कूल में शिक्षण करने में रुचि दिखाई दी। इस तरह पूर्व व वर्तमान के आवेदन मिलाकर इनकी संख्या 700 के पार पहुंच गई है। इसके मद्देनजर पीएन इंटर कालेज एवं वर्णी जैन इंटर कालेज परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जहां 29 जून को सुबह दस बजे से साढ़े ग्यारह बजे तक परीक्षा होगी।
विज्ञापन

पहले के अनुभव नहीं रहे ठीक
कुछ शिक्षक शासन की मंशा को धता बनाने में लगे हैं। जहां शासन अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलकर निजी स्कूल से प्रतिस्पर्धा करना चाहता है, वहीं कुछ शिक्षक घर के समीप पहुंचने के लिए अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में आवेदन कर रहे हैं तो कुछ ऐसे भी शिक्षक हैं जो दूरदराज स्थित अंग्रेजी माध्यम स्कूल मिलने पर ज्वाइन नहीं करते हैं। इस तरह कई स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम के शिक्षकों की कमी पड़ जाती है। पूर्व में अपनाई गई प्रक्रिया में इस तरह का रवैया शिक्षकों का देखने को मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदनों की छंटाई की जा रही है। इसके उपरांत ही पात्र आवेदनों की संख्या स्पष्ट हो सकेगी। एक- दो दिन में पात्र आवेदकों को परीक्षा में शामिल होने के लिए सूचित कर दिया जाएगा।
- मनोज कुमार वर्मा
बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed