फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   teachers demands for salry

शिक्षकों ने की वेतन निर्गत करने की मांग

Tue, 30 Oct 2018 01:09 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Tue, 30 Oct 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
teachers demands for salry
techers demand for sallry - फोटो : demo
68500 भर्ती में शिक्षामित्र से बने शिक्षकों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को एक प्रार्थना पत्र दिया। इसमें कहा गया कि उनके शैक्षिक अभिलेखों का सत्यापन पूर्व में हो चुका है। उन्हें इसी आधार पर वेतन निर्गत करने की मांग की है।
विज्ञापन

नवनियुक्त शिक्षकों ने बीएसए को अवगत कराया है कि जब शिक्षामित्र से उनका समायोजन शिक्षक पद पर हुआ था, उस समय सभी के शैक्षिक अभिलेखों का सत्यापन विभाग द्वारा कराया गया था। इसके बाद उनका समायोजन रद हो गया। अब उनकी नए सिरे से शिक्षक पद पर ज्वाइनिंग हुई है। ऐसे में उनसे एक बार अभिलेखों का सत्यापन कराने के लिए कहा जा रहा है। उन्होंने पूर्व में हुए सत्यापन के आधार पर ही वेतन निर्गत करने के लिए कहा है। जिस पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अपनी सहमति प्रदान करते हुए शीघ्र ही आदेश जारी करने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देते समय मनोहर सिंह बुंदेला, श्रीनारायण पांडेय, विशाल जैन, गजराज सिंह, रवि गुप्ता, रामशरण व्यास, शैलेंद्र राजा बुंदेला, सोनाली जैन, शालिनी खरे, मीना श्रीवास्तव, महेंद्र सिंह यादव, देव सिंह, रामप्रकाश तिवारी, अंकित जैन, राघवेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह यादव, जयहिंद निरंजन, ज्ञान प्रकाश सोनी, भरत रिछारिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed