फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Teacher sacked for fake degree

फर्जी डिग्री के आरोप में शिक्षक बर्खास्त

Sat, 16 Nov 2019 12:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Teacher sacked for fake degree
Teacher sacked for fake degree
ललितपुर। बेसिक शिक्षा विभाग के द्वारा संचालित स्कूल में फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी पाना एक शिक्षक को महंगा पड़ गया है। शिक्षक द्वारा लगाए गए बीएड के प्रमाण पत्र में हेराफेरी पाई गई। शिक्षक के इस कूटरचित कृत्य पर बीएसए ने उसे बर्खास्त कर दिया है।
विज्ञापन

बीएसए मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि शिक्षक भर्ती की जांच एसआईटी द्वारा की जा रही है। जांच के उपरांत प्राथमिक विद्यालय बड़वार ब्लाक मड़ावरा का नाम फर्जी/टेंपर्ड (कूटरचित दस्तावेज) की सूची में शामिल किया गया। इसके अनुपालन में शिक्षक के खिलाफ एफआईआर कराई गई। इस पर शिक्षक उच्च न्यायालय पहुंच गया। हाईकोर्ट से भी उसे कोई राहत नहीं मिली। इसके पश्चात 25 जुलाई को इसे साक्ष्यों सहित लिखित अभिकथन के साथ बीएसए कार्यालय में बुलाया गया। इसके संबंध में अध्यापक द्वारा 14 अक्तूबर को एक पत्र दिया जो औचित्यहीन पाया गया। इस पर प्राथमिक विद्यालय बड़वार में कार्यरत शिक्षक सुनील कुमार की सेेवा समाप्त कर दी गई है। आरोप है कि डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के बीएड सत्र 2004-05 का प्रमाण पत्र फर्जी है, साथ ही उसमें हेराफेरी भी की गई है। इस कार्रवाई के बाद भी विभाग द्वारा फर्जी दस्तावेज लगाकर नौकरी करने वाले शिक्षकों की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed