{"_id":"66c90919f1f9cabf46079494","slug":"teacher-residential-building-being-built-in-ashram-method-school-with-rs-428-crores-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-119703-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: आश्रम पद्धति विद्यालय में 4.28 करोड़ से बन रहा शिक्षक आवासीय भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: आश्रम पद्धति विद्यालय में 4.28 करोड़ से बन रहा शिक्षक आवासीय भवन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद में अनुसूचित जनजाति के छात्रों के लिए संचालित जय प्रकाश नारायण आश्रम पद्धति विद्यालय में चार करोड़ 28 लाख रुपये से शिक्षक व प्रधानाचार्य आवासों का निर्माण कराया जा रहा है। इस इमारत का करीब 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। इस तीन मंजिला इमारत की सभी तलों की छत डाली गई है।
इस विद्यालय में 285 छात्र अध्ययनरत हैं, जिनके रहने व खाने व्यवस्था वहीं पर की जा रही है। 80 प्रतिशत छात्र अनुसूचित जनजाति व 20 प्रतिशत छात्र अन्य वर्ग के हैं। वर्तमान में यहां शिक्षकों के आवास न होने के कारण वे कस्बा तालबेहट में निवास करते हैं। इसलिए अतिरिक्त कक्षाएं नहीं लग पा रही हैं। शिक्षकों के निवास करने के लिए तीन मंजिला इमारत की कार्ययोजना समाज कल्याण विभाग ने शासन को भेजी थी, जिसको मंजूरी मिल गई थी। इसका कार्य अक्टूबर 2023 से प्रारंभ किया गया था। वर्तमान में इसका करीब 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है। दिसंबर तक यह कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
12 शिक्षकों व चार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियाें सहित प्रधानाचार्य के लिए विद्यालय परिसर में निवास बनाए जा रहे हैं। तेजी से कार्य चल रहा है। दिसंबर तक इस इमारत को पूर्ण कर विद्यालय प्रशासन के सुपुर्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
अक्षय त्रिपाठी, जिलाधिकारी।