{"_id":"5f21c1128ebc3e69093567cc","slug":"syamshan-field-capture-dabang-taldehate-news-jhs1726481150","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्मशान की जमीन पर दबंगों ने कर लिया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्मशान की जमीन पर दबंगों ने कर लिया कब्जा
विज्ञापन
कैप्सन - श्मशान की जमीन पर तार फेंसिंग
- फोटो : TALDEHATE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालबेहट। अवैध कब्जा धारक श्मशान घाट तक की जमीन को नहीं छोड़ रहे हैं। विकासखंड के ग्राम पूराविरधा में तो श्मशान घाट की जमीन पर तार फेंसिंग करके अवैध कब्जा कर लिया गया है। इसके कारण यहां पर अंतिम संस्कार करने वालों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
राजस्व विभाग के कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों के ढुलमुल रवैये के कारण शासकीय जमीनों पर अवैध कब्जा करने का सिलसिला चल रहा है। ग्राम पूराविरधा में श्मशान घाट बना हुआ है, जिसका नंबर आरक्षित है। जिस पर गांव के एक व्यक्ति ने कुछ दिन पहले ही जमीन के चारों ओर तार फेंसिंग कराकर कब्जा कर लिया है। इससे वहां पर अंतिम संस्कार के लिए शव ले जाने वालों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बुधवार को जब गांव के लोग एक वृद्धा के शव को लेकर वहां गए, तो उन्हें इसकी जानकारी हुई। इस कारण मृतका के शव का अंतिम संस्कार श्मशान घाट के बाहर करना पड़ा। इस संबंध में लोगों ने शासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए उक्त भूमि से अवैध कब्जे को हटवाने की मांग की है।
श्मशान की भूमि पर कब्जा करने की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से हुई है। ग्राम प्रधान ने इस बारे में कुछ नहीं बताया है। लेखपाल को भेजकर जांच कराएंगे। श्मशान की जमीन पर कब्जा नहीं होने देंगे। - मोहम्मद कमर, उपजिलाधिकारी तालबेहट
विज्ञापन
- श्मशान की जमीन पर किसी ने कब्जा नहीं किया है। पौधरोपण की रखवाली के लिए एक युवक ने तार फेंसिंग कर ली है। यदि किसी को कोई आपत्ति है, तो तार फेंसिंग हटवा दी जाएगी। - कैलाश राजपूत, ग्राम प्रधान