{"_id":"5d7a9f988ebc3e017d362d4d","slug":"sweeping-eyes-sradalu-ganesh-visharjan-lalitpur-news-jhs147926182","type":"story","status":"publish","title_hn":"नम आंखों से श्रद्घालुओं ने दी गणपति बप्पा को विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नम आंखों से श्रद्घालुओं ने दी गणपति बप्पा को विदाई
विज्ञापन
देवरान मे गणेश विर्सजन को ले जाते भक्त
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर/ मड़ावरा/ देवरान। अनंत चतुर्दशी पर गणपति बप्पा को नम आंखों से विदाई दी गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने नगर पालिका परिषद द्वारा गोविंद सागर बांध के बगल में बनाए गए कुंड में प्रतिमाओं का विसर्जन किया, साथ ही उनसे अगले वर्ष जल्दी आने का अनुरोध किया। विसर्जन स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
दस दिवसीय गणेश उत्सव को मनाने के लिए चतुर्थी के दिन जगह-जगह पंडाल सजाकर बप्पा की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई। शहर में करीब 31 गणेश पंडाल सजाए गए थे, जिनमें सुबह-शाम आरती के साथ धार्मिक अनुष्ठान भी हुए। इसमें भजन, कीर्तन व सुंदरकांड का पाठ शामिल रहा। डोल ग्यारस के दिन गणेश पंडालों को आकर्षक तरीके से सजाया गया। मोहल्ला चौबयाना, कटरा बाजार, महावीरपुरा, सुभाषपुरा में मनमोहक झांकी सजाई गई। महोत्सव के आखिरी दिन शहर में गणेश पंडालों में पूजा-अर्चना की गई। दस दिन तक शहर में गणपति बप्पा मोरया की गूंज से गुंजायमान होता रहा। बृहस्पतिवार को भगवान गणेश की पूजा, अर्चना व आरती की गई। इसके उपरांत भगवान की प्रतिमाओं को गोविंद सागर बांध के बगल में बने कृत्रिम कुंड में श्रद्धा के साथ विसर्जित किया गया। इस दौरान विभिन्न समिति बप्पा की मूर्तियों को गाजे-बाजे के साथ विसर्जन स्थल तक ले गए। रास्ते में श्रद्धालुओं में खूब गुलाल उड़ाया और पटाखे भी फोड़े।
जिस समय श्रद्धालुओं ने बप्पा की प्रतिमा को पानी के हवाले किया, उस समय उनकी आंखें नम हो गई। उन्होंने बप्पा से अगले वर्ष जल्दी आने का अनुरोध किया। पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम वेग, सीओ सदर राजा सिंह ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं, नगर पालिकाध्यक्ष रजनी साहू कई सभासदों के साथ विसर्जन स्थल पर पहुंची। मड़ावरा में गणेश प्रतिमा को विसर्जन करने को ले जाते हुए श्रद्धालु भजनों पर नन्हें-मुन्नें बच्चों संग युवा, स्त्री और पुरुष सभी गणपति की भक्ति में लीन दिखाई दिए। गणेश प्रतिमाएं कस्बे के पटकानजी के मंदिर के पास, शाला जी मंदिर एवं मोती महाराज मंदिर रनगांव, साढू मल समेत विभिन्न स्थानों से ढोल, गाजे, बाजे के साथ ले जाकर रोहणी बांध में विसर्जन किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान बबलू प्रधान मडावरा, दीपक सोनी, रामबाबू तिवारी, मंगू सोनी, वैभव सोनी, कमलेश नामदेव, सोनू नामदेव, सतपाल प्रधान, रामकुमार बरोलिया, लखन तिवारी, सुनील मिश्रा, राजेश महाराज, अनुराग रावत, लक्ष्मी शुक्ला, सनी राजा, मुकेश पाटकार, देशराज कुशवाहा, प्रकाश, चुन्नी कुशवाहा, मथुरा कुशवाहा, कपिल, अरविंद, रामनरेश, सरफराज खान, तुलसी, नीलू नामदेव, जितेंद्र, कन्हैया लाल, जितेंद्र आदि मौजूद रहे।
उधर, ब्लाक बार के ग्राम देवरान में गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया। ग्रामीणों ने भगवान गणेश की प्रतिमा को सजाकर ढोल- नगाड़ों के साथ गांव में घुमाया। गणपति के जयकारे लगाए। श्रद्धालु महिलाओं ने भजन सुनाए। गणेश जी की प्रतिमा के साथ युवा नृत्य करते और गुलाल उड़ाते चल रहे थे। इस दौरान रमेश, गौरैया, शिवम साहू, धर्मेंद्र साहू, अशोक साहू, कपिल साहू, कमल सिंह कटारिया, दशरथ कटारिया, अरविंद कटारिया आदि मौजूद रहे।
बांध में भी हुआ विसर्जन
जिन लोगों ने अपने घरों में गणेश प्रतिमाओं को आराधना के लिए रखा था, उनमें से कइयों ने गोविंद सागर बांध में विसर्जन किया। इस दौरान कुछ लोगों को पुलिस ने रोका। इसके बाद भी कई लोग बांध में प्रतिमाओं का विसर्जन करने में कामयाब रहे।
गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन पुलिस के सहयोग से शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। इसमें समितियों ने भी धैर्य का परिचय दिया।
- मधुसूदन जायसवाल, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद