{"_id":"5ffb5ed28ebc3e30b91cb3c1","slug":"sweeper-absant-dirt-roads-lalitpur-news-jhs18574254","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर पड़े मलवे से होकर निकलने को मजबूर है राहगीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर पड़े मलवे से होकर निकलने को मजबूर है राहगीर
विज्ञापन
सड़क पर भरा गंदा पानी।
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाली / ललितपुर। कस्बा में सड़क किनारे पड़ा नालियों का कचरा नहीं उठाने से गंदगी फैल रही है। बदबू के कारण घर के बाहर ठहरना मुश्किल हो रहा है। राहगीर कई बार कचरे में फिसलकर गिर चुके हैं, लेकिन जिम्मेदार अनदेखा कर रहे हैं। इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
नगर पंचायत पाली के मुख्य बाजार में बनी नाली की एक सप्ताह पहले सफाई हुई थी, इसका मलबा निकालकर सड़क किनारे रख दिया गया है। लेकिन, सफाई कर्मचारी मलबा को उठाना शायद भूल गए। इस कारण बदबू आ रही है। इससे आसपास रहने वाले मोहल्लेवासियों को घरों में ठहरना मुश्किल हो रहा है। राहगीरों को भी दुर्गंध से नाक बंद करके गंदगी से होकर निकलना पड़ रहा है। मलबा के बीच से निकलने पर बाइक सवार गिरकर चुटहिल हो रहे हैं।
यही स्थिति बिजली घर के पास भी बनी हुई है। यहां पर भी मलबा का उठान नहीं हुआ है। कचरा अधिक होने व बरसात के कारण कचरा सड़क पर आ गया है। इसके बाद भी जिम्मेदार अनदेखा कर रहे हैं। इसका खामियाजा आमलोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
घर के पास गंदगी होने से ठहरना मुश्किल हो रहा है। संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है।
- हरीसिंह यादव
----
रास्ते में मलबा जमा होने से दुर्गंध उठ रही है, इससे सांस लेना मुश्किल हो गया है। इसके बाद भी सफाई नहीं हो रही है।
- देवी अहिरवार
रास्ते में डाले गए मलबा का उठान कराया जाए, जिससे राहगीरों को निकलने में सुविधा हो सके।
- सुधा पाटकार
----
रास्ते में गंदगी होने से बच्चों को अकेले जाने में गिरने का भय बना रहता है। साथ में जाने में समय खराब होता है।
- दशरथ नामदेव
------
बिजली घर के पास और बाजार में नाली का मलबा निकाला गया था। बारिश से उठान नहीं हो सका है। सोमवार को मलबा साफ करा दिया जाएगा।
- मधुसूदन जायसवाल
अधिशाषी अधिकारी

सड़क पर पड़ा मलबा।- फोटो : LALITPUR