{"_id":"5d7d41308ebc3e93b147b9f4","slug":"suspence-situation-hangout-dead-bod-youth-near-lalitpur-news-jhs14807609","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटका मिला लापता युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटका मिला लापता युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मड़ावरा। थाना सौजना अंतर्गत ग्राम उल्दना में अपने मामा की तेरहवीं में शामिल होने की बात कहकर घर से निकले युवक का शव दो सप्ताह बाद मड़ावरा के ग्राम धवा संपर्क मार्ग पर जमुनया नाले के पास इमली के पेड़ पर संदिग्ध अवस्था में लटका मिला। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मध्य प्रदेश के सागर जिले के थाना बांदरी अंतर्गत ग्राम नाऊढाना निवासी सत्यभान (18) पुत्र केशव लोधी लगभग दो सप्ताह पहले अपने घर से थाना सौजना अंतर्गत ग्राम उल्दना में अपने मामा के घर तेरहवीं में शामिल होने की बात कहकर निकला था। बताया गया है की इसी बीच नाऊढाना निवासी एक व्यक्ति अपनी बहू को लिवाने ग्राम उल्दना आया तो सत्यभान भी उसके साथ घर चलने के लिए राजी हो गया। तीनों लोग ग्राम उल्दना से टैक्सी में बैठकर मड़ावरा गए। मड़ावरा के बाद सत्यवान गायब हो गया।
काफी देर इंतजार के बाद जब सत्यवान का पता नहीं चला तो इसकी सूचना परिजनों को दी गई। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका। शनिवार को ग्राम धवा संपर्क मार्ग के नजदीक एक युवक के इमली के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटके होने की जानकारी मिली। सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी पाकर लापता युवक के परिजन घटना स्थल पर पहुंच गए। परिजनों ने उसे पहचान लिया।
विज्ञापन
सीओ केशवनाथ ने बताया कि मड़ावरा तक उसी गांव के दो लोग और साथ में आए थे, जिनमें एक व्यक्ति अपनी बहू को साथ लिए था। किन कारणों के चलते वह मड़ावरा से लापता हुआ, इसकी जानकारी नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का कारण पता चल सकेगा।