फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   suicide death by hanging

फांसी लगाकर युवक की मौत

Thu, 29 Jul 2021 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
suicide death by hanging
suicide.jpg - फोटो : suicide.jpg
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय के सामने स्थित एक मकान में युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के राजकीय महाविद्यालय के सामने निवासी गजराज राजपूत (35) पुत्र कपूरे राजपूत ट्रैक्टर चालक था। वह मंगलवार की रात को करीब सवा नौ बजे शराब के नशे में घर लौटा। उसका छोटा भाई इमरत बाहर दूध लेने चला गया। इसी दौरान गजराज किसी बात से झुब्ध होकर अपने कमरे में चला गया और उसने कमरे में रोशनदान के जंगला पर तौलिये से फांसी लगाकर जान दे दी। कुछ देर बाद जब छोटा भाई घर लौटा और गजराज को आवाज दी तो उसने कमरा नहीं खोला और न ही अंदर से कोई आवाज आई, जिस पर उसने किसी प्रकार दरवाजा खोला और अंदर जाकर देखा तो उसका शव फंदे पर लटक रहा था। जानकारी मिलने पर मंडी चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के छोटे भाई इमरत ने बताया कि उसका भाई आए दिन शराब के नशे में घर आता था। कुछ दिन पहले उसे दुर्घटना में चोटें भी लग गईं थीं, इसकी वजह से मानसिक रूप से परेशान भी था। मृतक दो भाइयों में बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed