फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Suddenly water of Sajnam dam started flying in clouds people surprised to see this

100 फुट ऊंचा जल स्तंभ: बादलों में उड़ाने लगा बांध का पानी, लोग देखकर हुए हैरान, बोले- कुदरत का करिश्मा; Video

Thu, 24 Jul 2025 11:12 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: विकास कुमार Updated Thu, 24 Jul 2025 11:12 PM IST
सार

बताया जा रहा है कि करीब पांच मिनट तक प्रकृति का यह अद्भुत हैरान करने वाला नजारा चलता रहा। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
Suddenly water of Sajnam dam started flying in clouds people surprised to see this
सौ फुट ऊंचाई तक बना जल स्तंभ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के ललितपुर स्थित सजनाम बांध पर एक असामान्य घटना देखी गई। जहां बांध का पानी आसमान की ओर उड़ता दिखाई दिया। कुछ ग्रामीणों ने इसे कुदरत का चमत्कार मानते हुए वीडियो बनाया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

जनपद के तहसील महरौनी क्षेत्र में सजनाम बांध निर्मित है। वर्तमान में मानसून का सीजन चल रहा है और बांध लबालब हो गया है। पिछले दो दिनों से जनपद झमाझम बारिश हो रही है। बुधवार को सजनाम बांध के भराव क्षेत्र का पानी अचानक ऊपर आसमान की ओर जाने लगा। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने इस अद्भुत नजारे को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि करीब पांच मिनट तक प्रकृति का यह अद्भुत हैरान करने वाला नजारा चलता रहा। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सहायक अभियंता सिंचाई खंड विनोद कुमार के मुताबिक इस प्रकार की घटना को जल बबंडर बताया। जिसमें हवा चलने और दबाव होने पर पानी आसमान की ओर जाता है। यह आमतौर पर गर्मी के दिनों में आते है, जब तेज हवा चलती है और धूल का बबंडर उठता है। 

विज्ञापन

सजनाम बांध में उठे इस प्रकार के जल बबंडर की घटना इससे पूर्व भी करीब दो-तीन साल पहले हो चुकी है। उस समय भी इसी प्रकार का जल बबंडर उठा था और बांध का पानी आसमान की ओर उड़ गया है। इस प्रकार की घटनाएं प्राकृतिक है और होती रहती हैं। इससे बांध की सुरक्षा को कोई खतरा नहीं होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed