{"_id":"5f6656b08ebc3eb72e195b97","slug":"sub-inspecter-misbehave-lalitpur-news-jhs1766763199","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल के रुपए मांगने पर दरोगा ने दिखाई दबंगई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल के रुपए मांगने पर दरोगा ने दिखाई दबंगई
विज्ञापन
police new
- फोटो : police new
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मड़ावरा। अभिषेक कुमार जैन पुत्र अभिनंदन कुमार जैन ने पुलिस अधीक्षक को एक शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका गिरार में पेट्रोल पंप संचालित है। 18 सितंबर की सुबह करीब साढ़े नौ बजे एक उपनिरीक्षक अपनी कार लेकर उसके पेट्रोल पंप पर आए और उन्होंने 2423 रुपये का पेट्रोल भरवाया लेकिन नहीं दिए। वहीं, उस समय डीजल लेने आए किसानों को हड़काकर भगा दिया और इस पेट्रोल पंप से डीजल नहीं लेने को कहा। यह पूरी घटना की वीडियो भी बना ली गई। जो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई है। उपनिरीक्षक के साथ ही एक सिपाही भी था, उन भी अभद्रता का आरोप है। पेट्रोल पंप संचालक ने एसपी से उपरोक्त पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
-----------
दरोगा लाइन हाजिर
ललितपुर। पुलिस कार्यों में लापरवाही व अनियमितताओं के चलते पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग ने थाना गिरार में तैनात दरोगा प्रवीण यादव को लाइन हाजिर कर दिया है। बीते दिनों उक्त दरोगा के खिलाफ एक पेट्रोल पंप संचालक व उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने भी शिकायत की थी।