फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Students will come face to face with historical places and customs.

Lalitpur News: ऐतिहासिक स्थलों के साथ रीति-रिवाजों से रूबरू होंगे छात्र

Sun, 19 May 2024 04:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
Students will come face to face with historical places and customs.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। माध्यमिक विद्यालयों में गठित इको क्लब के माध्यम से समर कैंप आयोजित किए जाएंगे। कैंप पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस से शुरू होंगे। छात्रों को प्राकृतिक स्थलों का भ्रमण कराकर पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी दी जाएगी।
जनपद में 39 राजकीय माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं, इनमें कक्षा छह से 12वीं तक के छात्र- छात्राएं पढ़ाई करते हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत छात्रों में पर्यावरण जागरुकता, जल संरक्षण, सफाई एवं स्वास्थ्य को लेकर विद्यालयों में इको क्लब का गठन किया गया था। अब इन क्लब को लेकर समर कैंप आयोजित किया जाएगा। छात्रों को प्राकृतिक स्थलों का भ्रमण कराकर पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी दी जाएगी। विद्यार्थियों को समूहों में बांटकर आसपास के ग्रामीण व पर्यटन स्थलों पर ले जाएंगे और ऐतिहासिक, भौगोलिक, रीति-रिवाज, परंपराओं, हस्त शिल्प के बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन

विद्यालय परिसर में किचन गार्डन के विकास में छात्रों की भूमिका सुनिश्चित होगी। विद्यालय के पास खाली जमीन न होने पर पुरानी बाल्टियों, प्लास्टिक की बोतलों और मिट्टी के बर्तन का उपयोग कर उसमें लतायुक्त पौधे लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के स्थान पर विद्यालय में उपयुक्त कचरों का प्रयोग कर कंपोस्ट खाद एवं पर्यावरण अनुकूल कीटनाशकों का विकास कर प्रयोग में लाया जाएगा। विद्यालय परिसर में उपलब्ध पौधों और उनसे उत्पादन की माहवार सूची बनाते हुए उत्पादित सामग्री का वितरण छात्रों व सहकर्मियों में किया जाएगा। मोटे अनाजों से स्वास्थ्य संबंधित लाभों के बारे में जानकारी दी जाएगी। अन्य गतिविधियां भी कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि इको क्लब के माध्यम से छात्र-छात्राओं प्राकृतिक स्थलों का भ्रमण कराकर पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी दी जाएगी। छात्रों को समूहों में बांटकर पर्यटन स्थलों पर भ्रमण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed