{"_id":"66426157d32e4c5dff042a74","slug":"student-dies-due-to-electric-shock-elder-sister-gets-burnt-while-trying-to-save-her-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-114627-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: करंट से छात्र की मौत, बचाने के प्रयास में बड़ी बहन झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: करंट से छात्र की मौत, बचाने के प्रयास में बड़ी बहन झुलसी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। खेत पर फसल की रखवाली करने गया छात्र लोहे की तारबाड़ी में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गया। उसकी मौत हो गई। भाई को करंट की चपेट से निकालने के प्रयास में बड़ी बहन भी झुलस गई।
थाना पाली अंतर्गत ग्राम सिमरधा निवासी अक्षय (13) पुत्र कीरत सिंह कक्षा 9वीं का छात्र था। सोमवार सुबह अक्षय अपने खेत पर बोयी गई मूंग की फसल की रखवाली करने गया था। यहां खेत के चारों ओर लगी लोहे की तारबाड़ी में अचानक आए करंट की चपेट में वह आ गया और अचेत होकर वहीं गिर गया। इधर, जब काफी देर तक अक्षय घर खाना खाने नहीं आया तो बड़ी बहन उपासना (18) खेत पर पहुंची। उसने देखा कि उसका छोटा भाई तारबाड़ी के किनारे अचेत पड़ा था। उपासना ने जब अक्षय को वहां से उठाने का प्रयास किया तो वह भी तारबाड़ी में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गई और झुलस गई। उपसना ने शोर मचाया तो आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे। उपासना का इलाज कराया गया। मृतक अपनी बहन का इकलौता भाई था। मृतक के मामा छत्रपाल ने तारबाड़ी में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से अक्षय की मौत होने की बात कही है।