फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Student dies after being electrocuted by high-tension line.

Lalitpur News: हाईटेंशन लाइन से झुलसकर छात्र की मौत

Thu, 21 May 2026 02:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Student dies after being electrocuted by high-tension line.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जखौरा। लोहे का पाइप लेकर जाते समय गांव से गुजरी हाईटेंशन लाइन के संपर्क में पाइप आने से 14 वर्षीय कक्षा 9वीं के छात्र अभिराज यादव निवासी ग्राम मनपुरा थाना जखौरा करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई।
परिजनों के मुताबिक बुधवार की सुबह करीब नौ बजे अभिराज किसी काम से लोहे का पाइप लेकर जा रहा था। इसी दौरान गांव के बीच से निकली हाईटेंशन लाइन के संपर्क में पाइप आ गया। करंट से अभिराज झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर माता-पिता सहित अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए थे। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया।
विज्ञापन

वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि गांव के बीचों-बीच गुजर रही 11 हजार की लाइन लंबे समय से खतरा बनी हुई है। कई बार बिजली विभाग से लाइन को सुरक्षित कराने की मांग की गई, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया। गांव वालों ने मांग की है कि गांव के अंदर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को जल्द सुरक्षित कराया जाए, जिससे कि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हो पाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed