{"_id":"5ffdf3ab8ebc3e2e2d20d54b","slug":"struggle-between-two-party-six-injured-lalitpur-news-jhs185917758","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन घायल
विज्ञापन
fight.jpg
- फोटो : fight.jpg
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आजादपुरा तृतीय लेड़ियापुरा में मंगलवार की सुबह दो पक्षों में विवाद हो गया और आपस में मारपीट हो गई और दुकान में तोड़फोड़ कर दी। एक व्यक्ति घायल हो गया। दोनों पक्षों ने प्रभारी निरीक्षक को शिकायत पत्र देकर मारपीट के आरोप लगाए हैं।
मोहल्ला आजादपुरा निवासी चंदा कुशवाहा पत्नी धनीराम कुशवाहा 11 जनवरी को रात्रि में परिवार समेत श्रीमद्भागवत कथा सुनने गए थे। रात आठ बजे पड़ोस में रहने वाले तीन लोग एक अज्ञात साथी के साथ आए और उसके दरवाजे पर शराब पीकर गालियां देने लगे और घर में घुसने का प्रयास करने लगे। जब उसने मना किया तो उक्त लोगों ने गाली- गलौज कर दी। उसने डायल 112 पर पुलिस को फोन किया। पुलिस ने पहुंचकर कोतवाली में शिकायत की सलाह दी। अगले दिन मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे सात लोग अपने साथ दस - पंद्रह अज्ञात लोगों को लेकर लाठी, कुल्हाड़ी व कट्टा लेकर आए और मारपीट शुरू कर दी। दुकान में तोड़फोड़ कर मंदिर का चंदा, दुकान के रखे हुए अठारह हजार रुपये व महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र छीन लिया। एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी मार दी, जिससे उसके सिर में चोटें आईं। अन्य परिजनों के साथ भी मारपीट की। पति को घायल अवस्था में 108 एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। पीड़िता ने पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने मांग की है।
दूसरे पक्ष के आजादपुरा पानी की टंकी हनुमान मंदिर के पास निवासी बृजेश कुमार पुत्र शिवलाल कुशवाहा ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे वह अपने दरवाजे पर बैठा था, तभी मोहल्ला लेड़िंयापुरा निवासी दो महिलाओं समेत सात लोग आए आए और जमीन की रंजिश को लेकर लाठियों व धारदार हथियार से मारपीट कर दी, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर राजकुमार, रवि, भवानी, सोभन सिंह ने बीच बचाव किया तो उन पर भी जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उन्हें भी चोटें आई हैं।