फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Streets were stabbed , driving hard

छलनी हो गईं सड़कें, वाहन चलाना मुश्किल

Thu, 15 Oct 2015 01:03 AM IST
ललितपुर
ललितपुर Updated Thu, 15 Oct 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन
Streets were stabbed , driving hard

ललितपुर। शहर के प्रमुख मार्गों की हालत खस्ता हो गई है। यह मार्ग गड्ढों के कारण इतने बदहाल हो चुके हैं कि लोगों को वाहन चलाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। रात के समय सफर करने वाले लोगों खासकर बाहर के चालकों के लिए तो यह किसी दुख:स्वप्न से कम नहीं है। हालांकि, शहर की बहुत सी गलियों का निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन इन प्रमुख सड़कों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके कारण शहरवासियों को परेशानी हो रही है।

विज्ञापन


जनपद मुख्यालय में प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग आते हैं। नगर में श्री नृसिंह मंदिर प्रांगण से लेकर काफी दूर तक की सड़क गायब है। मुहल्ला लेड़ियापुरा में सड़क का निर्माण कार्य बीच में ही छोड़ दिया है, जिससे लोगों को निकलने में परेशानी हो रही है। पुराने तहसील तिराहा से लेकर महिला थाने तक की सड़क लंबे समय से खराब है। इसमें बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इस कारण इस सड़क पर वाहन चालक काफी संभलकर गाड़ी चलाते हैं। कई बार तो रात्रि में दुपहिया वाहन चालकों का संतुलन बिगड़ गया और वह गिर पड़े। यही स्थित मुहल्ला करीम नगर से वर्णी कालेज तक के मार्ग की है। यह सड़क ऐरा हाउस तक पूरी तरह से उखड़ गई है। जिला संयुक्त चिकित्सालय, तुवन चौराहा से लेकर जेल रोड, जिला अस्पताल से लेकर जिला जज के आवास तक की सड़कें भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं हैं। बहुत से मुहल्लों की गलियों में भी कई छोटे मार्ग खराब चल रहे हैं।

विज्ञापन


हालांकि, नगर पालिका लगातार संपर्क मार्गों को सुधारने का काम कर रही है। लेकिन, नगरवासियों का कहना है कि अधिक आवागमन वाले मार्गों को प्राथमिकता के साथ बनवाया जाए, जिससे राहगीरों की समस्या का समाधान हो सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर का ज्यादा से ज्यादा विकास कराना चाहते हैं, लेकिन नगरीय सीमा के लगातार विस्तार होने से नगर पालिका को भवन व आबादी के सापेक्ष बहुत कम बजट आवंटित होता है। वेतन सहित अन्य जरूरी मदों में व्यय करने के बाद शेष बची धनराशि से निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। अधिक धनराशि मिले तो और तेजी से काम किए जाएंगे। 

- सुभाष जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed