{"_id":"46489aa6720c61821f45eec24a0e73a7","slug":"street-cleaning-and-security-of-the-lessons-taught-by-drama-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नुक्कड़ नाटक से पढ़ाया सफाई व सुरक्षा का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नुक्कड़ नाटक से पढ़ाया सफाई व सुरक्षा का पाठ
ललितपुर/ ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। रेल प्रशासन के तत्वावधान में बुधवार को रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने यात्रियों को सफाई सहित सुरक्षा का पाठ पढ़ाया गया।
सेफ्टी काउंसलर झांसी उमेश कुमार शुक्ला, कार्यालय अधीक्षक अनीता वर्मा, टीआई डीके चतुर्वेदी की अगुवाई में रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर एक परिसर में नुक्कड़ नाटक किया गया। रजनीश श्रीवास्तव, आनंद वर्मा, शैलेंद्र दुबे आदि ने पायदान पर यात्रा करने के नुकसान, बिना टिकट यात्रा करने के नुकसान, चेन न खींचने, रेलवे लाइन पार करने के नुकसान को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यात्रियों को समझाया गया। कलाकारों ने दादा नानी की कहानी के माध्यम से यात्रियों को होली के अवसर पर ट्रेन में बैठे लोगों पर रंग न डालने, गंदगी न फैलाने को संगीतमय नुक्कड़ की प्रस्तुति से समझाया। पटरी किनारे जानवरों को न चराने पर व मांगों के लिए रेल रोकने से होने वाले नुकसान पर आधारित नाटक पर जमकर सराहना हुई। बीच-बीच में यात्रियों से भी रेलवे के फायदे व गलत करने पर नुकसान की जानकारी दी।
उन्होंने पटरी के स्थान पर फुटओवर ब्रिज का प्रयोग करने की बात कही। स्टेशन पर गंदगी इधर-उधर न फेंकने, स्टेशन परिसर को साफ सुथरा रखने में सहयोग करने सहित अन्य जानकारी दी। नुक्कड़ नाटकों में रेलवे कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में यात्री मौजूद रहे।