फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   stock of sand seized

अवैध बालू के भंडार पर छापा, पांच टालों को किया सीज

Fri, 12 Jul 2019 09:45 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 09:45 PM IST
विज्ञापन
stock of sand seized
अवैध बालू के भंडार पर छापा, पांच टालों को किया सीज
विज्ञापन

ललितपुर। शहर में अवैध बालू भंडारण करने और दोगुने दामों में बालू की बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं। जिलाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को प्रशासन ने अवैध बालू भंडारण पर छापा मारा और पांच बालू की टालों को सीज कर दिया गया।
शासन ने निर्देश दिए हैं कि बारिश के दौरान नदियों से खनन न किया जाए। इस कारण नदियों से बालू के आवागमन व खनन पर रोक है। कुछ लोगों ने इस रोक का फायदा उठाते हुए बिना लाइसेंस लिए बालू का अवैध तरीके से भंडारण कर लिया था और चालीस रुपये प्रति घन मीटर की जगह अस्सी रुपये प्रति घन मीटर बालू बेचने लगे थे। इससे आम आदमी को बालू खरीदना भारी पड़ने लगा था। इसकी शिकायतें लगातार जिलाधिकारी को की गईं। जिसके चलते जिलाधिकारी ने शुक्रवार को एसडीएम गजल भारद्वाज को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

एसडीएम, सीओ सदर राजा सिंह, तहसीलदार राजेंद्र बहादुर समेत भारी संख्या में पुलिस बल के साथ अवैध बालू के भंडारण वाले स्थानों पर छापा मारा गया। जिसमें शहर में जेल चौराहा के पास सुरेंद्र राठौर की अवैध बालू भंडारण का सीज कर दिया गया। इसके साथ ही इनकी ही एक अन्य प्रयाग नाम से संचालित बालू भंडारण को सीज किया गया। इसी प्रकार बाईपास स्थित विनोद कुशवाहा की बालू भंडारण को भी सीज किया गया, साथ एक डंपर भी मौके से पकड़कर सीज कर दिया गया। अफसरों के छापे की सूचना मिलने पर बालू भंडार करने वाले संचालक ताला लगाकर भाग गए। अधिकारियों ने भंडारण के लाइसेंस चेक किए, लेकिन किसी का लाइसेंस नहीं मिल सका। इसी प्रकार रिलायंस पेट्रोल पंप के पास शंकर कुशवाहा का बालू भंडारण भी सीज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed