फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   steal money from laliteswari temple

मंदिर का ताला तोड़कर दानपेटी से उड़ाए रुपए

Wed, 08 Jul 2020 12:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
steal money from laliteswari temple
गांधीनगर स्थित ललितेश्वर महादेव मंदिर में हुई चोरी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। सोमवार की रात्रि में अज्ञात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर दानपेटी से रुपये चोरी कर लिए हैं। पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत देवगढ़ रोड पर गांधीनगर रेलवे क्रॉसिंग के पहले ललितेश्वरी महादेव मंदिर है। सात जुलाई की रात्रि में अज्ञात चोरों ने मंदिर का मुख्य द्वार का ताला तोड़ा और अंदर घुस गए। मंदिर में रखी दान पेटी को उठा ले गए। सुबह देखा तो मंदिर के द्वार खुले थे। अंदर जाकर देखा तो मंदिर में दान पेटी नहीं मिली। काफी खोजबीन के बाद मंदिर के पीछे की तरफ एक खाली प्लाट में दानपेटी मिली, जो खाली और टूटी मिली। अनुमान है कि इसमें लगभग दस हजार रुपये थे। मोहल्ला गांधी नगर निवासी कृष्ण बिहारी उपाध्याय ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed