{"_id":"5e73c7a28ebc3e72be028c01","slug":"sridham-indore-khajuraho-express-cancil-lalitpur-news-jhs1628401176","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीधाम , इंदौर-खजुराहो एक्सप्रेस रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीधाम , इंदौर-खजुराहो एक्सप्रेस रद्द
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर मॉस्क लगाकर बैठे रेलवे कर्मचारी
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। कोरोना वायरस को लेकर ट्रेनों में लोग मांसाहार भोजन से परहेज कर रहे हैं, जिसके चलते पैंट्री कार में मांग घटने पर सिर्फ शाकाहारी भोजन मिल रहा है। रेलवे द्वारा मांसाहार भोजन बंद करने को लेकर कोई आदेश जारी नहीं किया है। रेलवे ने कई ट्रेनों को 31 मार्च तक के लिए निरस्त कर दिया है, जिसमें ललितपुर में ठहरने वाली इंदौर-खजुराहो व श्रीधाम एक्सप्रेस शामिल हैं। बृृहस्पतिवार को भी रेल यात्रियों द्वारा ट्रेनों के आरक्षण के टिकट कैंसल कराने का सिलसिला जारी रहा।
कोरोना वायरस को लेकर जहां देश में अलर्ट जारी किया गया है, वहीं रेलवे में भी इसका असर साफ तौर पर देखा जा रहा है। ट्रेनों में यात्रियों द्वारा मांसाहार से परहेज के कारण कई ट्रेनों में सिर्फ शाकाहारी भोजन ही बनाकर तैयार किया जा रहा है। अपरूट की छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में मांसाहार भोजन की मांग एकदम से घट गई, जिसके चलते पांच दिनों से सिर्फ शाकाहारी भोजन ही तैयार किया जा रहा है। रेलवे द्वारा लंबी दूरी या पर्यटक स्थलों को जोड़ने वाली ट्रेनों को रद किया गया है।
ललितपुर में ठहरने वाली 2191 एवं 2192 श्रीधाम एक्सप्रेस एवं 19663 एवं 19664 इंदौर-खजुराहो एक्सप्रेस को भी 20 से 31 मार्च तक के लिए निरस्त कर दिया गया है। वहीं, ललितपुर में आरक्षण कार्यालय में पहुंचकर रेल यात्रियों ने बृहस्पतिवार को 63 रेलवे आरक्षण टिकट निरस्त कराए। इन 63 टिकटों पर 158 रेलवे यात्रियों को यात्रा करनी थी। इससे पहले तीन दिनों में 188 रेलवे टिकट रद्द कराई जा चुकी हैं, इस प्रकार चार दिनों में अब तक कुल 251 रेल टिकट निरस्त हो चुके हैं।
विज्ञापन
रेलवे द्वारा कोरोना वायरस से सतर्कता को लेकर कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है, लेकिन ट्रेनों में मांसाहार बंद करने को लेकर रेलवे द्वारा कोई भी एडवाइजरी जारी नहीं की गई है।
- मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, रेलवे झांसी।