फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Sramic special train goes to gurugram to chatarpur

गुरुग्राम से छतरपुर गई श्रमिक स्पेशल ट्रेन

Sat, 16 May 2020 12:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Sramic special train goes to gurugram to chatarpur
रेलवे स्टेशन पर खड़ी श्रमिक स्पेशल ट्रेन - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। हरियाणा के रेवाड़ी व रोहतक के बाद अब गुरुग्राम से भी एक श्रमिक स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को ललितपुर होते हुए छतरपुर रवाना हुई। इंजन बदलने के कारण यह ट्रेन ललितपुर स्टेशन पर करीब आधा घंटे खड़ी रही। स्टेशन पर कोई श्रमिक नहीं उतरा।
विज्ञापन

दिल्ली व हरियाणा राज्य में कोरोना वायरस महामारी के चलते लागू किए गए लॉकडाउन में मध्य प्रदेश क्षेत्र के हजारों मजदूर फंसे हुए हैं। ऐसे प्रवासी श्रमिकों को उनके गृह जिलों तक पहुंचाने के लिए शासन के निर्देश पर रेलवे द्वारा कई श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरु किया गया है।
विज्ञापन

हरियाणा के गुरुग्राम से छतरपुर के लिए 04060 श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाई गई, जो शुक्रवार की अलसुबह 3.35 बजे लतितपुर स्टेशन पहुंची। इस ट्रेन में 1991 श्रमिक यात्री सवार थे। यह ट्रेन ललितपुर स्टेशन पर इंजन बदलने के बाद सुबह 4.05 बजे छतरपुर के लिए रवाना की गई। इस दौरान गार्ड के ब्रेक व इंजन में एवं लाइन पर भी सैनिटाइज कराया गया। उसके बगल वाली लाइन पर कोई भी अन्य ट्रेन नहीं ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके स्टेशन अधीक्षक जीडी वर्मा, रेल यातायात निरीक्षक डीके चतुर्वेदी, उपस्टेशन अधीक्षक पीयूष प्रसाद, सीटीआई मनीष शुुक्ला के अलावा सुरक्षा के लिए विशेष तौर पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सीओ सिटी केशव नाथ, थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार शुक्ला, जीआरपी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सरोज व आरपीएफ थाना प्रभारी वीरेंद्र चौधरी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed