फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Sports need for physical and mental development

शारीरिक-मानसिक विकास के लिए खेलकूद जरूरी

Wed, 09 Nov 2016 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 09 Nov 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
Sports need for physical and mental development
sports news - फोटो : demo
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरस्वती मंदिर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य रामसजीवन प्रजापति रहे। रैली के संयोजक खंड विकास अधिकारी मड़ावरा रामगोपाल वर्मा नेतृत्व में रैली का शुभारंभ सरस्वती मंदिर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य रामसजीवन प्रजापति ने किया। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य रामसजीवन प्रजापति ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए खेलकूद अतिआवश्यक है। 
विज्ञापन

मुख्य अतिथि रहे प्रधानाचार्य रामसजीवन प्रजापति ने कहा कि विद्यालयों में खेलकूद की प्रतियोगिताओं का आयोजन बहुत पहले समय से होता चला आ रहा है। यह बात और है कि बीच-बीच में शिक्षकों की कमी के चलते स्कूलों में खेलकूद का प्रभावी स्वरूप देखने को नहीं मिलता है। सेवानिवृत्त शिक्षक वेदप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि विद्यालय परिसर में खेल के लिए अच्छा मैदान है, बच्चों को खेलों के माध्यम से पढ़ाई की ओर खींचा जा सकता है। रैली के संयोजक खंड शिक्षा अधिकारी मड़ावरा रामगोपाल वर्मा ने कहा कि बच्चे खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करें। खंड शिक्षा अधिकारी जगत सिंह राजपूत की सराहना करते हुए कहा कि यह एक अच्छा प्रयास है जो बंद पड़ीं प्रतियोगिताओं को फिर से प्रारंभ किया गया है। 
विज्ञापन

 प्राथमिक स्तर बालक वर्ग 50 मीटर दौड में सूरज प्रथम, बृजेन्द्र द्वितीय स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ में इंद्रपाल प्रथम, शिवांचल द्वितीय तथा कुलदीप तीसरे स्थान पर रहा। बालिका 50 मीटर में प्रति प्रथम, कीर्ति राजा द्वितीय, अनीता तीसरे स्थान रही। 100 मीटर में रोशनी प्रथम, मुफीदा द्वितीय, शिवानी तीसरे स्थान पर रही। बालिका में विजेता प्रावि टौरिया, उपविजेता प्रावि मडावरा क्रमांक 2 रहा । प्राथमिक स्तर बालिका खोखो में प्रावि मड़ावरा विजेता तथा उपविजेता प्रावि सौंरई रहा। प्राथमिक स्तर सुलेख में शिवांचल प्रथम, शिवानी द्वितीय और दीक्षा तीसरे स्थान पर रही। गिरार उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रदीप कुमार एवं बलराम चैंपियन रहे। खंड शिक्षा अधिकारी मडावरा रामगोपाल वर्मा द्वारा बच्चों को सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 इस अवसर पर सरस्वती मंदिर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य रामसजीवन प्रजापति, रैली के संयोजक खंड शिक्षा अधिकारी मड़ावरा रामगोपाल वर्मा, एबीआरसी यासीन खां, रमेश रजक, राजीव श्रीवास्तव, अनुदेशक खेल और स्वास्थ्य कमलेश नामदेव, दीपक सोनी, श्याम किशोर सोनी, मानसिंह, मो. जुबैर अहमद, प्रकाशचंद उपस्थित रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed