{"_id":"67d32050b9d4e65b7e07faf1","slug":"sp-took-out-a-walking-march-with-the-police-force-in-the-city-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-131453-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: एसपी ने शहर में पुलिसबल के साथ किया पैदल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: एसपी ने शहर में पुलिसबल के साथ किया पैदल मार्च
Thu, 13 Mar 2025 11:43 PM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Thu, 13 Mar 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
ललितपुर। होली पर शांति सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक के नेतृत्व में पुलिस फोर्स ने शहर में पैदल गश्त की। आम लोगों से संवाद किया और होली त्योहार की शुभकामनाएं देकर सुरक्षा का भरोसा दिया।
पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को पुलिस फोर्स ने शहर में मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख सार्वजनिक स्थान, भीड़-भाड़ वाले स्थानों घंटाघर, सर्राफा बाजार, शनिचरा चौराहा, नदीपुरा, लक्ष्मीपुरा, महावीरपुरा से जेल चौराहा आदि क्षेत्र में पैदल गश्त किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। व्यापारियों, दुकानदारों और आम लोगों सहित राहगीरों से संवाद स्थापित किया। आयोजकों से वार्ता कर होली पर्व को सकुशल, आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।
लोगों को पुलिस सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिया। उन्होंने होली त्योहार की सभी को शुभकामनाएं दीं और होली और रमजान को आपसी सौहार्द और हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की। इस दौरान सीओ सदर अभय नारायण राय, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र मिश्रा सहित सभी चौकी प्रभारी और कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक व पुलिसकर्मचारी मौजूद रहे। संवाद