फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   SP suspended the inspector posted at Kotwali, investigation handed over to ASP

Lalitpur News: कोतवाली में तैनात दरोगा को एसपी ने किया निलंबित, एएसपी को सौंपी जांच

Sun, 03 Dec 2023 10:42 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
SP suspended the inspector posted at Kotwali, investigation handed over to ASP
जन शिकायतों के निस्तारण में बरत रहे थे लापरवाही, लगातार मिल रही थी शिकायतें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जन सुनवाई में लापरवाही बरतने पर पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने कोतवाली में तैनात एक उपनिरीक्षक को निलंबित कर दिया है।
कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक जयप्रकाश दुबे जोकि हल्का नंबर दो प्रभारी थे। जन शिकायतों को लेकर में न तो रुचि ले रहे थे और न ही उनका समय से निस्तारण कर रहे थे। जन शिकायतों में लापरवाही बरतने को लेकर उपनिरीक्षक की शिकायतें लगातार पुलिस अधीक्षक के समक्ष पहुंच रही थी। इसे देखते हुए एसपी ने शनिवार की देर रात को उपनिरीक्षक जयप्रकाश दुबे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही इसकी जांच अपर पुलिस अधीक्षक को सौंपते हुए जल्द से जल्द रिपोर्ट प्रेषित करने को कहा है। जन शिकायतों को लेकर एसपी द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है और पुलिसकर्मी अब जन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका गुणवत्तापूर्ण निराकरण में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed