Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Son murder fake report again father FIR

पुत्र की हत्या की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने वाले पिता पर मुकदमा

Sat, 10 Oct 2020 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Son murder fake report again father FIR
तालबेहट। कोतवाली पुलिस ने पुत्र की हत्या होने का झूठा मामला पंजीकृत कराने वाले पिता के खिलाफ धारा 182 के तहत कार्रवाई कर दी है।
विज्ञापन

थाना बार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गढ़िया निवासी लखनलाल पुत्र जानकी कुशवाहा के पुत्र सुनील की लगभग चार वर्ष पहले कोतवाली तालबेहट क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिजरौठा के मजरा नौर निवासी कांशीराम की पुत्री से शादी हुई थी। विवाह के बाद पति पत्नी में विवाद हो जाने के कारण वर्ष 2018 में पत्नी ने पति पर भरण पोषण का एक मामला पंजीकृत कराया था। इस पर न्यायालय ने 1500 रुपए प्रतिमाह पत्नी को भरण पोषण का पैसा देना निर्धारित कर दिया। इसके बाद पति सुनील गॉव से भाग गया। बाद में सुनील के पिता ने न्यायालय में एक प्रार्थना पत्र देकर सुसराल जनों पर आरोप लगाया कि उसके पुत्र को लिवा ले जाकर उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने लड़की के पिता कांशीराम पुत्र रामसिंह सहित 8 लोगों पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जब मामले की गहराई से जांच की गई तो जिस सुनाल को मृतक बताकर मुकदमा कराया गया था वह जिला सिहोर थाना अहमदपुर के ग्राम बरखेड़ा में मजदूरी करते पकड़ लिया गया। पुलिस ने न्यायालय में झूठा प्रार्थना पत्र देने वाले आरोपी पर 182 की कार्रवाई की है।

-- किसी भी तरह की झूठी जानकारी देकर मामला दर्ज कराना कानूनी रूप से गलत हैं। ऐसे मामलों से न्यायालय और पुलिस का काफी समय बर्बाद होता है। इससे जिस व्यक्ति पर झूठा मामला पंजीकृत होता है उसे मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता हैं। ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। - कैप्टन मिर्जा मंजर बेग, पुलिस अधीक्षक ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed