फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Son-in-law hanged himself in in-laws' house

ससुराल में दामाद ने फांसी लगाकर दी जान

Sat, 25 Jun 2022 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Son-in-law hanged himself in in-laws' house
ललितपुर। मध्य प्रदेश के जिला शिवपुरी अंतर्गत ग्राम मुहार निवासी जगदीश (30) पुत्र रवि लोधी बृहस्पतिवार को दोपहर में अपनी पत्नी रेखा को लिवाने के लिए उसके मायके थाना जखौरा के ग्राम अंधियारी में आया था। रात को खाना खाने के बाद सोने चला गया। उसके साथ उसका तीसरे नंबर का भाई भी साथ में था। देर रात उसका भाई सोनू की नींद खुली और देखा तो जगदीश छत पर बल्लियों पर फांसी के फंदे पर लटक रहा था। अन्य परिजन भी आ गए और पुलिस को घटना की सूचना दी। जानकारी मिलने पर जखौरा पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के जिला शिवपुरी के ग्राम मुहार निवासी जगदीश लोधी बीते रोज बृहस्पतिवार को अपनी ससुराल ललितपुर के थाना जखौरा क्षेत्र के ग्राम अंधियारी में अपनी पत्नी रेखा को लिवाने के लिए पहुंचा था। उसके साथ उसका छोटा भाई सोनू भी था। रात को खाना खाने के बाद वह सभी सोने चले गए। रात को करीब एक बजे सोनू की नींद टूटी और वह लघुशंका के लिए जा रहा था तो छत पर कपड़ा सुखाने वाली लकड़ी पर रस्सी से फांसी के फंदे पर लटका मिला। जिस पर वह चीखने चिल्लाने लगा, तो अन्य ससुराली परिजन भी जाग गए और मौके पर पहुंच गए। जानकारी मिलने पर जखौरा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के मामा के बेटे ग्राम मुहार निवासी मनोज ने बताया कि जगदीश की पत्नी की कुछ समय से तबियत ठीक नहीं थी, उसके पैरों में दर्द बना रहता था जिसके चलते वह इसी माह की चार जून को मायके आई थी, जिसका उपचार उसके मायके पक्ष के लोग करा रहे थे। जब जगदीश उसे लिवाने पहुंचा तो उसकी पत्नी रेखा के पिता ने इलाज के लिए कुछ दिन और ठहरने को कहा, जबकि वह इस माह दो बार उसे लिवाने के लिए पहुंचा था। मृतक के दो बेटे व एक बेटी है और वह चार भाइयों में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed