फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Soldiers of the Dalit woman flirting

सिपाही ने दलित महिला से की छेड़खानी

Wed, 26 Aug 2015 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 26 Aug 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
  मड़ावरा थाना अंतर्गत ग्राम प्यासा निवासी एक दलित महिला बुधवार को दोपहर एक बजे अपने घर से कुछ दूरी पर शौच के लिए जा रही थी, उसका आरोप है कि मड़ावरा थाने में तैनात एक सिपाही मोटर साइकिल से उसके नजदीक आ गया और उसके अकेला पाकर अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध करने पर पुलिस का रौब दिखाते हुए, उसे जबरन बाइक पर बैठाने लगा। उसने शोर मचाकर मदद के लिए पुकारा, जिसे सुनकर ग्रामवासी घटना स्थल पर आ गए। लोगों को आते देखकर सिपाही मोटरसाइकिल स्टार्ट करके भाग गया। घटना से आक्रोशित दर्जनों की संख्या में ग्रामीण पीड़िता के साथ मड़ावरा थाने पहुंचे और थानाध्यक्ष को लिखित शिकायती पत्र देकर सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, लेकिन थानेदार ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया। इसके बाद ग्रामीण पीड़िता के साथ मड़ावरा एसडीएम कार्यालय पहुंचे और उपजिलाधिकारी सुरेश कुमार पाल को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने पीड़िता की आपबीती सुनकर समुचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब कहीं ग्रामीण शांत हुए।

इस मौके पर पीड़िता के साथ पुन्ने, खरगे, सुनील, राजकुमार, बालकिशन, राजू, मुन्नालाल, बृजलाल, राकेश, मुकेश, जनकरानी, कोमल, रामकुमार, देवेंद्र सिंह, विनीत कुमार, खुमान आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed