फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   social distancing breached by thirsty people

कोरोना की परवाह किए बगैर लोगों ने हैंडपंपों से भरा पानी

Wed, 01 Apr 2020 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
social distancing breached by thirsty people
हैंडपंप से पानी भरती युवती - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। पेयजल समस्या लॉकडाउन पर भारी पड़ गई। नागरिकों ने कोरोना वायरस के फैलाव की परवाह किए बगैर हैंडपंपों से पानी भरा। हालांकि, कहीं जगहों पर लोग मास्क लगाकर पहुंचे तो कुछ लोग ऐसे भी रहे, जो बिना मास्क के पानी भरते रहे।
विज्ञापन

जलसंस्थान जलापूर्ति के लिए गोविंद सागर बांध से पानी साइफन के माध्यम से लेता है। गर्मी की दस्तक देते ही गोविंद सागर बांध का जलस्तर कम होने लगा है। इसका असर साइफन पर देखा गया, जिन पाइपों के माध्यम से पानी संस्थान के ट्रीटमेंट प्लॉट में पहुंचता है, उन पाइपों ने बांध का पानी छोड़ दिया है। नतीजा यह हुआ कि लोअर जोन के मोहल्ला चौबयाना, मऊठाना, चिरौलपुरा, बजरिया, महावीरपुरा, रावरपुरा, सरदारपुरा, सुभाषपुरा, रैदासपुरा, श्रद्घानंदपुरा में पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई। सुबह उठते ही लोग आपूर्ति शुरू होने का इंतजार करते रहे, लेकिन जब तय समयावधि में आपूर्ति नहीं हुई तो फिर लोग हैंडपंपों पर पहुंचने आरंभ हो गए। इससे कुछ ही देर में पानी भरने वालों की लाइन लग गई। इस दौरान तमाम लोग सुरक्षा की दृष्टि से मुंह पर मास्क लगाए रहे। कुछ बिना मास्क के हैंडपंप पर पानी भरने पहुंचे। कई लोग वाहनों के बज रहे सायरनों से कुछ देर के लिए सहम गए। सुबह दस बजे तक लोगों द्वारा पानी भरने का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन

लोअरजोन में पुराना शहर बसा हुआ है। इसी क्षेत्र में पेयजल की सबसे ज्यादा समस्या रहती है। वर्षो से यहां की पाइप लाइनों को नहीं बदला गया है। ऐसा लगता है कि जल संस्थान गर्मियों के लिहाज से आपूर्ति की तैयारी नहीं की है। मंगलवार की बाधित आपूर्ति इसी का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वासुदेव पटवा
इस समय कोराना वायरस के संक्रमण से हर कोई बचाव कर रहा है और लोग ज्यादा से ज्यादा समय घर पर ही रहकर बिता रहे हैं। ऐसे में आवश्यक सेवाओं में अवरोध नहीं होना चाहिए। इसके बाद भी लोअर जोन में पेयजल की आपूर्ति बाधित हुई, जो मौजूदा समय के लिए ठीक नहीं है।

- कृष्ण कुमार कटारे
गोविंद सागर बांध से पानी लेने के लिए साइफन को आगे बढ़ाया गया है। दोपहर बारह बजे यह कार्य पूर्ण कर लिया गया था, इसके उपरांत से टंकियां भरी जा रही हैं। बुधवार को लोअर जोन में पानी उपलब्ध हो सकेगा।
- संजीव कुमार, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed