{"_id":"69b481e74dcccc11ce0b6cd8","slug":"smart-prepaid-meter-electricity-will-be-cut-off-as-soon-as-the-balance-is-exhausted-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-153020-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट प्रीपेड मीटर: बैलेंस खत्म होते ही कट जाएगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट प्रीपेड मीटर: बैलेंस खत्म होते ही कट जाएगी बिजली
विज्ञापन
यूपी पावर काॅरपोरेशन ने पूरी तरह लागू की स्मार्ट प्रीपेड व्यवस्था, उपभोक्ताओं को भेजे जा रहे अलर्ट मैसेज
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) ने 13 मार्च 2026 से पूरे प्रदेश में स्मार्ट प्री-पेड मीटर व्यवस्था पूरी तरह लागू कर दी है। इसके तहत प्रीपेड उपभोक्ताओं के खाते में बैलेंस शून्य होने पर बिजली स्वतः कट जाएगी। उपभोक्ताओं को इसके लिए अलर्ट मैसेज भेजे जा रहे हैं।
जिले में कुल 1.67 लाख विद्युत उपभोक्ता हैं, जिनमें से लगभग 32 हजार उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। इनमें से 31,600 मीटर प्रीपेड कर दिए गए हैं। उपभोक्ताओं की जमा सिक्योरिटी राशि को शुरूआती रिचार्ज के रूप में समायोजित किया गया है।अधीक्षण अभियंता वीरभद्र सत्यार्थी ने बताया कि अब यदि प्रीपेड स्मार्ट मीटर में बैलेंस समाप्त हो जाता है तो बिजली स्वतः कट जाएगी। इस संबंध में उपभोक्ताओं को संदेश भेजकर अपने बैलेंस की जांच करने और सकारात्मक बैलेंस बनाए रखने की अपील की जा रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
रिचार्ज के डिजिटल और ऑफलाइन माध्यम
अधिकारियों ने बताया कि उपभोक्ता अपने प्रीपेड मीटर का रिचार्ज यूपी पावर कारपोरेशन की वेबसाइट, मोबाइल एप, भीम, फोन-पे, गूगल-पे जैसे डिजिटल माध्यम से घर बैठे कर सकते हैं। इसके अलावा विभागीय काउंटर पर भी रिचार्ज की सुविधा उपलब्ध है। जिन उपभोक्ताओं के प्रीपेड मीटर का बैलेंस निगेटिव में है, वे एप डाउनलोड कर रिचार्ज कर सकते हैं या विद्युत विभाग के कैश काउंटर, उपकेंद्र, उपखंड/खंड कार्यालय में संपर्क कर समस्या का समाधान करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त उपभोक्ता केंद्रीयकृत टोल फ्री नंबर 1912 पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।