फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Sixth class student died after drowning in drain while returning home from school in Lalitpur

Lalitpur: स्कूल से घर लौटते समय छठवीं का छात्र फिसलकर नाले में गिरा, पानी में डूबने से हुई मौत

Tue, 22 Jul 2025 06:52 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 22 Jul 2025 06:52 PM IST
सार

सूचना पर परिजन व गांव के लोग मौके पर पहुंचे और पानी में छात्र को खोजबीन कर बाहर निकाला। आनन-फानन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसके शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Sixth class student died after drowning in drain while returning home from school in Lalitpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : File Photo

विस्तार

उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अनौरा निवासी हरीसिंह का 13 वर्षीय इकलौता पुत्र रवि कक्षा छह का छात्र था। मंगलवार की सुबह वह घर से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित स्कूल गया था। दोपहर को वह स्कूल से घर पैदल लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में पड़ने वाले नाले के पास से गुजरते समय उसका पैर फिसल गया और वह नाले में गिर गया। तैरना न जानने के कारण वह पानी में डूब गया। सूचना पर परिजन व गांव के लोग मौके पर पहुंचे और पानी में रवि को खोजबीन कर बाहर निकाला। आनन-फानन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसके शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं इकलौते पुत्र की मौत हो जाने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed