{"_id":"5727a8e94f1c1ba6155cd4a9","slug":"six-shop-disqualified","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह दुकानें निरस्त, आठ पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह दुकानें निरस्त, आठ पर एफआईआर
lalitpur
Updated Tue, 03 May 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
प्रशासन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। सार्वजनिक राशन प्रणाली में सुधार के उद्देश्य से चलाए गए छापामार अभियान के दौरान राशन की छह दुकानें निरस्त कर दी गईं, जबकि आठ दुकानदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
जिलाधिकारी डॉ. रुपेश कुमार के निर्देश पर सोमवार को छापामार अभियान चलाया गया। इस दौरान जिला पूर्ति कार्यालय के अधिकारियों व कर्मियों ने कुल 466 दुकानों के निरीक्षण किए, जिनमें शिकायत पाए जाने पर छह राशन की दुकानों को निरस्त किया गया तथा आठ कोटेदारों पर एफआईआर दर्ज कराई गई। जिला पूर्ति अधिकारी डीएस राम ने बताया कि जिले में राशन की दुकानों से अनाज कालाबाजारी कर बेचे जाने की शिकायतों को देखते हुए छापामार अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 78 हजार रुपए की जमानत राशि जब्त की गई व 90 हजार रुपए का राशन जमा किया गया।
उन्होंने बताया कि शासन द्वारा अंत्योदय राशनकार्ड धारकों को 20 किलोग्राम गेहूं, 15 किग्रा चावल दो व तीन रुपए की दर से देने के आदेश हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि आपात्र अंत्योदय कार्ड धारक स्वयं ही अपना कार्ड निरस्त करा लें अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।