फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   sivnikhurd become new panchayat

सिवनीखुर्द नई ग्राम पंचायत बनेगी, पंचायतों की संख्या नहीं बढ़ेगी

Wed, 23 Dec 2020 01:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 01:38 AM IST
विज्ञापन
sivnikhurd become new panchayat
voting.jpg - फोटो : voting.jpg
ललितपुर। जिले में पंचायत चुनाव की बयार बहने लगने लगी है। राजनीतिक दल चुनाव में कामयाबी पाने के लिए रणनीति बनाने में जुटे हैं, जिला प्रशासन ने ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत के परिसीमन की तैयारी शुरू कर दी है। जिले में ग्राम सिवनीखुर्द नई ग्राम पंचायत का गठन प्रस्तावित है। माना जा रहा है कि इस ग्राम पंचायत के गठन के बाद भी जनपद में ग्राम पंचायतों की संख्या में बदलाव नहीं होगा।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने की ओर है। इसके मद्देनजर ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन/ परिसीमन की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। इसके तहत प्राप्त प्रस्तावों को शासनादेशानुसार गठित समिति द्वारा निस्तारण किया जाना है। ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन /परिसीमन प्रस्ताव के अनंतिम प्रकाशन के लिए विकासखंड एवं जनपदस्तर पर आपत्तियां और सुझाव आमंत्रित करने के लिए समय सारिणी निर्धारित कर दी गई है।
विज्ञापन

उधर, जिले में गठित 415 ग्राम पंचायतों में से ललितपुर ग्रामीण पंचायत का अस्तित्व समाप्त हो रहा है। इस ग्राम पंचायत का बड़ा हिस्सा नगर पालिका परिषद ललितपुर के परिसीमन में नगर में आ गया है। नगर पालिका में शामिल ललितपुर ग्रामीण पंचायत का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। अब तक यह ग्राम पंचायत नगर पालिका परिषद में शामिल थी, इस वजह से यहां पर शहरी क्षेत्र की सुविधाएं नहीं थीं। लेकिन, अस्तित्व समाप्त होने के बाद इस क्षेत्र का विकास होगा और नई ग्राम पंचायत सिवनीखुर्द बनाई जाएगी। इस ग्राम पंचायत की आबादी 917 है एवं नौ वार्ड प्रस्तावित किए गए हैं। इस ग्राम पंचायत के गठित होने के बाद भी जिले में 415 ग्राम पंचायतें ही रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
ये है कार्यक्रम
ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों (वार्डों) की प्रस्तावित सूची की तैयारी व उसका प्रकाशन होगा। प्रस्तावित प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों पर आपत्तियां 22 से 26 दिसंबर तक ली जाएंगी। 27 दिसंबर से 02 जनवरी 2021 तक प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।

-----------
ग्राम पंचायतों के परिसीमन का कार्यक्रम तय हो गया है। इसमें ग्राम सिवनीखुर्द नवीन ग्राम पंचायत प्रस्तावित की गई है। अन्य कोई नवीन ग्राम पंचायत के गठन का प्रस्ताव नहीं है। इस तरह जिले में ग्राम पंचायतों की संख्या 415 ही रहेगी।
- डा. अवधेश सिंह
जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed