{"_id":"65ad5acf08e26c77050d0826","slug":"situation-miserable-due-to-dense-fog-and-cold-in-the-morning-relief-from-sunshine-in-the-afternoon-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-9275-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: सुबह घने कोहरे व सर्दी से हाल बेहाल, दोपहर बाद धूप से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: सुबह घने कोहरे व सर्दी से हाल बेहाल, दोपहर बाद धूप से मिली राहत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। रविवार सुबह से घने कोहरे के साथ बर्फीली हवाओं से मुश्किलें बढ़ गईं। अधिकांश लोग देर तक बिस्तरों में ही दुबके रहे। दोपहर बाद निकली धूप से राहत मिली। लोग धूप का आनंद लेते नजर आए।
छह दिन से कोहरे का कहर जारी है। सुबह से कोहरे के साथ बर्फीली हवाएं चलने से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। अब तक हल्की धूप निकलने से राहत नहीं मिल पा रही थी। ऐसे में पूरा दिन ठिठुर कर बिताना पड़ रहा था, लेकिन रविवार दोपहर में निकली धूप ने सर्दी से राहत दी। कुछ लोगों ने छतों पर तो कुछ ने बाहर मैदानों में बैठकर धूप ली। हालांकि, शाम होते ही सर्दी फिर से बढ़ गई और लोग घरों में दुबक गए।