फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Shri Ram reached the flower garden, Ram saw Siya, mother Siya saw Ram.

Lalitpur News: पुष्प वाटिका पहुंचे श्रीराम, राम देखे सिया, मां सिया राम को

Wed, 13 Nov 2024 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Shri Ram reached the flower garden, Ram saw Siya, mother Siya saw Ram.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। शिव बाल गोपाल आदर्श रामलीला समिति के तत्वावधान में ग्राम मसौरा खुर्द में आयोजित रामलीला में तीसरे दिन अहिल्या उद्धार, ताड़का वध और नगर दर्शन का मंचन किया गया।
मंगलवार को रामलीला मंचन के तीसरे दिन विश्वामित्र यज्ञ की रक्षा के लिए अयोध्या पहुंचते हैं। उन्होंने राजा दशरथ से अपना यज्ञ सफल बनाने के लिए श्रीराम व लक्ष्मण को मांगा तो वह अधीर हो उठे। लेकिन विश्वामित्र की समस्या को सुनकर राजा दशरथ ने पुत्र मोह त्यागकर श्रीराम-लक्ष्मण को उनके साथ भेज दिया। विश्वामित्र श्रीराम लक्ष्मण को लेकर आश्रम में पहुंचते हैं। यज्ञ शुरू होते ही राक्षसों ने विघ्न डालने का प्रयास किया।
विज्ञापन

धनुष यज्ञ में भाग लेने विश्वामित्र के साथ श्रीराम वन में चलते हुए जाते हैं। रास्ते में गौतम ऋषि के शाप से पत्थर बनी अहिल्या का उद्धार करते हैं। जनकपुरी में राम-लक्ष्मण नगर भ्रमण करते हैं। श्रीराम व लक्ष्मण जैसे सुंदर सुकुमारों को देखकर मिथिलावासी उन्हें एकटक देखते रह जाते हैं। दूसरे दिन गुरु विश्वामित्र की पूजा के लिए पुष्प लेने वाटिका जाते हैं। उधर, सीता माता पार्वती की पूजा करने के लिए पुष्प वाटिका पहुंच जाती हैं। यहां श्रीराम व सीता की पहली भेंट होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राम और सीता की भेंट होने पर रामलीला पंडाल में मौजूद भक्तगण खूब तालियां बजाते हैं और सीता-राम के जयकारे लगाते हैं। इस मौके पर रामलीला कमेटी के अमृत लाल पटेल, करन पटेल, सीताराम पटेल, चंदन सिंह पटेल, राहुल सेन, केदार पटेल, अजयपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed