फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   shops found open on weekly off

साप्ताहिक बंदी में दुकानें खुली मिली, बारह के चालान

Mon, 22 Feb 2021 02:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 02:26 AM IST
विज्ञापन
shops found open on weekly off
shops.jpg - फोटो : shops.jpg
ललितपुर। शहर में रविवार को साप्ताहिक बंदी में भी दुकानें खुली मिलने पर श्रम विभाग की टीम ने छापामारी कर 12 दुकानों के चालान काटे। डीएम अन्नावि दिनेश कुमार ने रविवार को साप्ताहिक बंदी का पूर्ण रूप से पालन कराने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। साथ ही व्यापारियों को भी दुकानें खोलने पर चालान की चेतावनी दी थी। बावजूद इसके कुछ दुकानदार अपनी दुकानें खोल रहे हैं और बहुत से दुकानदार तो आधे शटर खोलकर दुकानदारी कर रहे हैं। सूचना पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी दामोदर अग्रहरि एवं उनकी टीम ने रविवार को शहर के कटरा बाजार, महावीर प्याऊ, लोहा पीतल बाजार, साड़ी लाइन, जूता चप्पल मार्केट, सराफा मार्केट आदि स्थानों पर छापेमारी की। टीम को देखकर दुकानों में हड़कंप मच गया और दुकानदार शटर गिराकर भागते नजर आए। इस दौरान टीम ने शहर में एक दर्जन दुकानों के चालान काटे हैं। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि साप्ताहिक बंदी का उल्लंघन किया गया तो कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस दौरान कांस्टेवल शंकर कुलश्रेष्ठ मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed